{"_id":"6af76886ee9f15a5fe0efb57","slug":"if-students-are-assigned-their-own-school-as-the-exam-center-the-examination-will-be-cancelled-bareilly-news-c-4-bly1015-1006681-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छात्रों को स्वकेंद्र मिला तो परीक्षा होगी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छात्रों को स्वकेंद्र मिला तो परीक्षा होगी रद्द
Sat, 14 Nov 2026 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने छात्रों को गलती से स्वकेंद्र का लाभ मिलने पर उनकी परीक्षा रद्द करने का निर्णय किया है। विश्वविद्यालय ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनिल कुमार यादव ने बताया कि आवेदन में लिंग त्रुटि से पुरुष अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र पर महिला अंकित हो जाता है। इससे उन्हें आवंटित केंद्र के बजाय अपने ही कॉलेज में स्वकेंद्र मिल जाता है। ऐसे कई मामले सामने आए हैं। विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों और परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए हैं। उन्हें छात्र-छात्राओं के लिंग विवरण का तत्काल परीक्षण कर त्रुटियों को संशोधित करने के लिए कहा गया है। निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित छात्र की परीक्षा तत्काल निरस्त कर दी जाएगी। इसकी जिम्मेदारी महाविद्यालय के प्राचार्य और केंद्र व्यवस्थापक की होगी।
विज्ञापन
