फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If more power is used then the load will be increased

ज्यादा बिजली इस्तेमाल की तो बढ़ाया जाएगा लोड

Sat, 09 Oct 2021 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
If more power is used then the load will be increased
लाइट - फोटो : अमर उजाला

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने उपभोक्ताओं की सूची भेज लोड बढ़ाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
बरेली। बरेली जोन में दो हजार से अधिक उपभोक्ताओं को झटका लगने वाला है। बिजली निगम ने स्वीकृत लोड से अधिक बिजली इस्तेमाल करने वाले बिजली उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाने की तैयारी की है। इसके लिए उपभोक्ताओं को नोटिस भेजे गए हैं। इन उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाने के साथ बिल में पेनॉल्टी और अन्य चार्ज लगाने की भी तैयारी है।

स्वीकृत लोड से अधिक बिजली इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं की पूरी सूची मध्यांचल विद्युत वितरण निगम मुख्यालय की ओर से भेजी गई है। सूची में उन उपभोक्ताओं के नाम हैं, जिन्होंने जून से अगस्त तक लगातार स्वीकृत लोड से अधिक बिजली का इस्तेमाल किया। ऐसे उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाने के निर्देश मुख्य अभियंता को दिए गए हैं। मुख्यालय से आदेश आने के बाद मुख्य अभियंता संजय जैन ने सभी वितरण खंडों में वहां के उपभोक्ताओं की सूची भेजते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य अभियंता संजय जैन ने बताया चिह्नित किए गए कनेक्शन में कई ऐसे हैं जो स्वीकृत लोड से दोगुनी बिजली इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके साथ ही बाकी उपभोक्ता भी लंबे समय से स्वीकृत लोड से अधिक बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। ऐसे सभी उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाकर उनसे बढ़ी हुई दरों से बिल वसूला जाएगा। जिन उपभोक्ताओं को नोटिस भेजा जा रहा है, उनसे खुद ही लोड बढ़वाने की अपील की जा रही है। नोटिस के बावजूद लोड न बढ़वाने पर पॉवर कॉरपोरेशन की ओर से खुद ही इन उपभोक्ताओं का लोड बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed