फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   " If hospitals improved not be punished '

‘अस्पताल न सुधरा तो सजा के लिए तैयार रहें’

Sun, 07 Feb 2016 02:11 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 07 Feb 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
" If hospitals improved not be punished '
बरेली। मानसिक अस्पताल के निदेशक रहे डॉ. सुनील श्रीवास्तव स्वास्थ्य महानिदेशक बनने के बाद पहली बार जिला अस्पताल पहुंचे। पूरे दौरे में गंदगी और अव्यवस्था देखकर डॉ. श्रीवास्तव खासे नाराज दिखे। उन्होंने सीएमएस डॉ. परवीन जहां को हिदायत दी है कि वे अस्पताल की व्यवस्था सुधारे, नहीं तो सजा के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य महानिदेशक ने सबसे पहले ओपीडी चेक की। यहां कमरे की हालत और अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। दो माह में इसे ठीक करने को कहा गया है। इसके बाद सीधे पैथालॉजी में तकनीशियन से मशीन और जांच के बारे में पूछा। एक्सरे रूम में गंदगी देखकर डीजी ने सीएमएस को चेतावनी दी कि व्यवस्था न सुधरने पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। इमरजेंसी वार्ड में स्टाफ नर्स सुमित्रा द्वारा एक सांस के मरीज पर ध्यान न दिए जाने पर सीएमएस को कार्रवाई के लिए कहा गया है। आपरेशन थियेटर में उन्होंने खराब मशीनों की जानकारी ली और सभी का प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा है।
विज्ञापन

- लैप्रो सर्जरी के लिए शुरू होगी कवायद
जिला अस्पताल में लैप्रो सर्जरी ठप पड़े हैं। यहां लैप्रोस्कोप तो है, लेकिन तकनीशियन और तमाम अन्य कारणों से सर्जरी नहीं की जाती। डॉक्टर भी इस मामले में पीछे रहते हैं। डीजी को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने लैप्रो सर्जरी फिर से शुरू करने को कहा है। डॉक्टराें को खास हिदायत दी है। डॉ. बीसी यादव ने पैरामेडिकल स्टॉफ की कमी की समस्या उठाई। इसका प्रस्ताव भी मांगा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

- कर्मचारियों ने की डीजी से डॉ. केएस गुप्ता की शिकायत
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने डीजी से डॉ. केएस गुप्ता की शिकायत की है। उन्हाेंने जेडी हेल्थ डॉ. सुबोध शर्मा, सीएमओ डॉ. विजय यादव और सीएमएस डॉ. परवीन जहां से इस मामले पर निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट भेजने को कहा है। उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में यह शामिल है कि डॉक्टराें का बर्ताव अच्छा रहे

- स्पाइनल सेंटर के लिए खुलेगी राह
पीलीभीत बाईपास रोड स्थित स्पाइनल इंजरी सेंटर के बारे में डीजी ने प्रेसवार्ता में बताया कि  यह बिना सरकारी सहायता के अच्छी सेवा दे रहा है। इसमें कमियों और किस तरह से इसे सरकार अपने पक्ष में कर सकती है इसका एक प्रस्ताव बनाकर सेंटर की निदेशक डॉ. परवीन जहां भेजेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed