{"_id":"698f8064f9365aa8af0972e9","slug":"if-hindus-remain-united-india-will-be-the-most-powerful-nation-in-2067-dr-rautela-bareilly-news-c-400-1-ala1001-3455-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू संगठित रहा तो 2067 में सबसे शक्तिशाली राष्ट्र होगा भारत : डॉ. रौतेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू संगठित रहा तो 2067 में सबसे शक्तिशाली राष्ट्र होगा भारत : डॉ. रौतेला
विज्ञापन
आंवला। सम्मेलन को संबोधित करते डॉ. रौतेला-संवाद
आंवला। आरएसएस स्थापना के स्वर्णिम शताब्दी वर्ष पर श्री सुभाष इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में मुख्यवक्ता क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख डॉ. हरीश रौतेला व ब्रजभूमि से पधारे क्रांतिकारी संत सत्यमित्रानंद महाराज ने लोगों को संबोधित किया। कहा कि सभी हिंदू आपस में सहोदर हैं। उन्होंने समाज से एकजुट होकर राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की शुरूआत श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सामूहिक जयकारे व भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। वक्ताओं ने कहा संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में इस समय देश में एक लाख स्थानों पर हिंदू सम्मेलन के आयोजन हो रहे है।
हिंदू समाज की एकजुटता का ही परिणाम है कि पिछले 11 सालों में 14वें स्थान की जगह आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। अगर हम एक रहे तो 2067 तक भारत चीन व अमेरिका को पीछे ढकेल कर पहली अर्थव्यवस्था बनेगा। मुगलों से ज्यादा नुकसान तो देश को अंग्रेजों ने पहुंचाया, जिन्होंने हमारे प्रमुख शहरों व धार्मिक स्थलों के नाम बदल दिए। इस दौरान विद्या भारती के विद्यालयों सरस्वती शिशु मंदिर, विद्या मंदिर व भरतजी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियाें ने महाभारत के प्रसंगों व होली गीत पर मनमोहक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।
विज्ञापन
इस दौरान वृंदावन से कुटुंब प्रबोधन की ममता सिंह, आरएसएस जिला संघ चालक महेश चौधरी, उषा सतीजा, अनुज पार्थ, आशुतोष अग्रवाल, गौरवित खंडेलवाल, विपिन सिंह, बौबी अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
--
समाज को एकजुट रहने का किया आह्वान
शेरगढ़। कस्बे के बाइपास स्थित एक बरातघर में हिंदू जन जागरण समिति की ओर से सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वामी राजवीर देव महाराज ने कहा कि हिंदू समाज को अपनी परंपराओं, संस्कृति और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने युवाओं से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने और समाज को एकजुट रखने का आह्वान किया। उनका कहना था कि संगठित और जागरूक समाज ही अपने मूल्यों की रक्षा कर सकता है। साधना सिंह ने समाज में वैचारिक मजबूती और संगठन की आवश्यकता पर जोर दिया। संवाद
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि संगठित समाज ही अपने अधिकारों और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा कर सकता है।
इस मौके पर संघ के जिला प्रचारक लाखन सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष स्वाति कुमार पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद कुमार अग्रवाल विनोद कुमार अग्रवाल चेयरमैन बुद्धसेन मौर्य दिनेश शर्मा मास्टर सुरेन्द्र सिंह रोहित वर्मा आदि समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।