{"_id":"5bfc2389bdec2241b302702e","slug":"if-everyone-understand-their-responsibility-then-violence-against-women-will-stop-aparajita","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता: एसीजेएम ने कहा, 'हर कोई समझे जिम्मेदारी तो न हो महिला हिंसा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता: एसीजेएम ने कहा, 'हर कोई समझे जिम्मेदारी तो न हो महिला हिंसा'
Mon, 26 Nov 2018 10:17 PM IST
kapil sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: kapil sharma
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
अपराजिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) हेमेन्द्र कुमार सिंह ने कहा है कि परिवार और समाज में रहने वाला हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे तो महिला हिंसा नहीं हो सकती। इसके अलावा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत विधिक जानकारी ही दे सकती है। लोगों को कानूनी जानकारी कराने के लिए ही विधिक सेवा प्राधिकरण बनाया गया है, जो निशुल्क जानकारी देता है।
एसीजेएम हेमेन्द्र कुमार सिंह अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम की थीम पर भगवानदीन आर्य कन्या महाविद्यालय सभागार में विश्व संविधान दिवस पर आयोजित विधिक साक्षरता शिविर एवं महिला सुरक्षा विधिक प्रावधान विषयक विचार गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और भगवानदीन आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
युवराज दत्त महाविद्यालय-लखीमपुर के रिटायर्ड एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एससी मिश्र ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए संवैधानिक व्यवस्था एवं अधिनियम पारित किए गए हैं। इसके लिए परिवार एवं समाज में जागरूकता लाना आवश्यक है। कार्यक्रम अध्यक्ष कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुरचना त्रिवेदी ने छात्राओं को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।

'मन में रखें विश्वास, माता-पिता को बनाएं मित्र, बिना संकोच कहें बात'
अपराजिता बदायूं
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की ओर से सोमवार को गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में महिला सुरक्षा को लेकर अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत पुलिस की पाठशाला आयोजित की गई। इसमें छात्राओं को कानून, आत्म सुरक्षा, महिलाओं के अधिकार, ट्रैफिक नियमों और साइबर क्राइम संबंधी जानकारियां दी गईं। वक्ताओं ने कहा कि छात्राएं मन में विश्वास रखें, माता-पिता को मित्र बनाएं, बिना संकोच बात कहें।
मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल ने कहा कि महिलाओं के लिए ज्यादा जरूरी आत्मविश्वास है। जब तक महिलाओं और छात्राओं में आत्मविश्वास नहीं जागेगा तब तक वे आगे नहीं बढ़ सकतीं। विशिष्ट अतिथि सीओ उझानी एवं ट्रैफिक का प्रभार संभाले भूषण वर्मा ने कहा कि अमर उजाला का यह कार्यक्रम ‘अपराजिता’ यानि जिस पर विजय पाना नामुमकिन हो, प्रशंसनीय है। उन्होंने छात्राओं की हौसला अफजाई करते हुए मैरीकॉम की तरह आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

नारी शक्ति हमेशा ही रही अपराजिता
अपराजिता शाहजहांपुर
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की ओर से सोमवार को नगर के सावित्री देवी महिला महाविद्यालय में महिला सुरक्षा को लेकर अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत पुलिस पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को कानून, महिलाओं के अधिकार, साइबर क्राइम, मतदाता सूची में नाम बढ़वाए जाने, यातायात नियमों आदि के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि तहसीलदार प्रभाकर त्रिपाठी ने कहा कि नारी शक्ति हमेशा ही अपराजिता रही है।
अमर उजाला ने अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का शुभारंभ कर नारी शक्ति को अपने को पहचानने का मौका दिया है। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने कहा कि छात्राएं अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें और शैक्षिक सहगामी क्रियाएं खेलकूद आदि पर फोकस रखें। मोबाइल का ज्यादा प्रयोग न करें।