फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If dog defecates in public place then fine of five thousand rupees will have to be paid

UP: सार्वजनिक स्थल पर पालतू कुत्ता छोड़ा तो देना होगा पांच हजार रुपये जुर्माना, कूड़ा फेंकने पर भी कार्रवाई

Mon, 25 Aug 2025 12:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Aug 2025 12:18 PM IST
सार

शहर में गंदगी फैलाने वालों पर अब नगर निगम कार्रवाई करेगा। पालतू कुत्ता सार्वजनिक स्थल पर छोड़ा या गंदगी कराई तो पांच हजार रुपये जुर्माना भरना होगा। इसके साथ ही कूड़ा फेंकने व थूकने पर ही कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
If dog defecates in public place then fine of five thousand rupees will have to be paid
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बरेली में सार्वजनिक स्थलों पर पालतू पशु को छोड़ने पर पांच हजार रुपये जुर्माना भरना पड़ सकता है। अभी यह रकम 200 रुपये प्रतिदिन है। नगर निगम सदन की मुहर लगते ही यह जुर्माना 25 गुना तक बढ़ जाएगा। 

विज्ञापन


बरातघरों के बाहर कूड़ा फेंकने पर जुर्माना दो हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिदिन करने का प्रस्ताव है। अन्य सावर्जनिक स्थलों पर कूड़ा आदि फेंकने पर भी जुर्माने की दरें बढ़ाई जाएंगी। सड़क किनारे, आम रास्ते पर दुकानों के सामने स्थित सार्वजनिक जमीन पर निर्माण सामग्री रखकर बेचने पर 20,000 हजार रुपये प्रतिदिन जुर्माने का प्रस्ताव है। प्रतिष्ठान पर डस्टबिन नहीं रखने पर पहली बार पांच सौ, दूसरी बार 15 सौ रुपये जुर्माना देना होगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: बुकिंग खुलते ही फुल हो रहीं नियमित ट्रेनें, त्योहारों पर विशेष गाड़ियों में देना होगा अधिक किराया
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक स्थल पर थूका तो 500 रुपये देना पड़ेगा। सड़क किनारे जनरेटर रखने पर उसकी क्षमतानुसार 10-30 हजार रुपये तक जुर्माना वसूला जाएगा। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि सदन की मुहर लगते ही नई दरें प्रभावी हो जाएंगी। 

Trending Videos

विभिन्न मदों में प्रस्तावित जुर्माना (प्रतिदिन)

  • मीट-मुर्गे के अवशेष फेंकने पर अधिकतम जुर्माना दस हजार।
  • वाहनों की मरम्मत के ब्ज्ञछ मोबिल और अन्य कचरा फेंकने पर दो हजार।
  • मीट की दुकानों के सामने पशुओं के अवशेष फेंकने पर पर 10 हजार। 
  • अनधिकृत विज्ञापन पट लगाने, वालराइटिंग कराने पर दस हजार।
  • आम रास्ते, फुटपाथ, सरकारी जमीन पर होटल-ढाबा संचालित करने पर पांच हजार।
  • नर्सिंग होम अगर अपना कचरा फेंकते हैं तो 25 हजार। 
  • कचरे के साथ मेडिकल वेस्ट फेंकने पर 25 हजार। 
  • खुले में शौच करने पर एक हजार व खुले में पेशाब करने पर पांच सौ रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed