फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If children do not get milk from starving, then fed them with water and toffee

भूख से बिलखते बच्चों को दूध नहीं मिला तो पानी और टॉफी खिलाकर कराया शांत

Tue, 19 May 2020 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
If children do not get milk from starving, then fed them with water and toffee
अपने सफर के बारे में बताती रुबी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

नवाबगंज आश्रय घर से 262 प्रवासी मजदूर भेजे गए घर
विज्ञापन

हिमाचल से सहारनपुर तक पथरीले रास्ते पर पुलिस के डंडे और नदी का पानी पीकर आए प्रवासी

नवाबगंज। प्रवासी मजदूरों को सुविधा उपलब्ध कराने का दम भरने वाले प्रशासन के कागजों में भले ही सबकुछ ठीक चल रहा हो, लेकिन धरातल पर स्थिति अलग है। प्रवासी मजदूरों को भोजन तो मिल जा रहा है, लेकिन दूध के बिना उनके बच्चे भूख से बिलख रहे हैं। पानी और टॉफी खिलाकर मजदूरों को बच्चों की भूख शांत करनी पड़ रही है। इन मजदूरों ने तमाम कष्ट सहकर जब अपनी जन्मभूमि पर कदम रखा तो उनकी आंखें भर आईं।
बरेली-पीलीभीत हाईवे पर स्थित शेल्टर होम में सोमवार को 262 प्रवासी मजदूर पहुंचे। अमर उजाला में प्रवासी मजदूरों की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद सोमवार को प्रशासन अलर्ट हो गया। सुबह से ही मजदूरों को भोजन, पानी और राशन की किट का वितरण शुरू कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका परीक्षण किया। शाम चार बजे के बाद मजदूरों को बसों से उनके घरों को भेजने का सिलसिला शुरू किया गया।
विज्ञापन

यमुनानगर में पुलिस ने की बर्बरता

आंवला के सूरज पाल अपनी पत्नी अनारकली और चार छोटे बच्चों के साथ हिमाचल से सहारनपुर तक पथरीले रास्ते से पैदल चलकर आए। रास्ते में लोगों ने भोजन देकर मदद की, लेकिन यमुनानगर पुलिस ने पैदल आते देख जमकर डंडे बरसाए और बच्चों के साथ पीछे भगा दिया। बाद में वहीं के एक ग्रामीण ने नदी पार कराकर जंगल के रास्ते उन्हें आगे निकाल दिया। रास्ते में बच्चों को देखकर हिम्मत जवाब दे गई। पत्नी ने सहारा दिया और यहां तक पहुंच गए। अब दोबारा हिमाचल की तरफ मुंह करके नहीं देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की भूख ने जीते जी मार डाला

रिछोला किफायतुल्ला गांव की रूबी ने बताया कि हमें तो खाना मिल जाता था, लेकिन बच्चों को दूध नहीं मिल पाता था। दूध के बिना बच्चों को बिलखता देख खुद के भी मुंह में निवाला नहीं चलता था। पानी और टॉफी खिलाकर बच्चों को लेकर यहां तक पहुंचे। घर पहुंच जाएं, हरियाणा को अलविदा कह आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed