फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If a Scheduled Caste youth did not sell the house, he was held hostage and beaten

अनुसूचित जाति के युवक ने मकान नहीं बेचा तो बंधक बनाकर पीटा

Tue, 08 Sep 2020 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
If a Scheduled Caste youth did not sell the house, he was held hostage and beaten
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

डीआईजी के आदेश पर थाना सुभाषनगर में सात लोगों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट

विज्ञापन
बरेली। अनुसूचित जाति के युवक ने मकान बेचकर मोहल्ला छोड़ने से इनकार किया तो गली में रहने वाले लोगों ने घर में बंधक बनाकर उसकी पिटाई की। डीआईजी के आदेश पर थाना सुभाषनगर में सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

गणेशनगर निवासी रवि सोनकर ने डीआईजी को दी शिकायत में कहा है कि गली में रहने वाले जगदीश राजपूत, कुलदीप, सोनू, संजय, राजेंद्र, तिलक और नितिन राजपूत उन लोगों को जातिसूचक गालियां देते हैं। 28 अगस्त की रात आरोपियों ने उनके भाई राज सोनकर को रोक लिया। जातिसूचक गालियां देकर कहा कि तुम लोग यहां से मकान बेचकर चले जाओ। विरोध पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से राज की पिटाई की और ले जाकर कमरे में बंधक बना लिया। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने राज को छुड़ाया और थाना सुभाषनगर ले गई। फिर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन आरोपी अब समझौते का दबाव बना रहे हैं। मगर पुलिस ने आरोपियों पर सिर्फ शांतिभंग की कार्रवाई की। इस पर डीआईजी ने कार्रवाई के आदेश दिए तो सुभाषनगर पुलिस ने सभी पर मारपीट कर बंधक बनाने, बलवा और एससी एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed