फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If 20 acres of land is available for the depot, the metro project will come into action

Bareilly News: डिपो के लिए 20 एकड़ जमीन मिले तो धरातल पर उतरेगी मेट्रो परियोजना

Wed, 07 May 2025 03:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
If 20 acres of land is available for the depot, the metro project will come into action
बरेली। शहर में मेट्रो दौड़ाने की राह में जमीन का रोड़ा आ गया है। डिपो बनाने के लिए आईवीआरआई के निकट 20 एकड़ जमीन चाहिए। बीडीए ने आईवीआरआई प्रबंधन से संपर्क साधा है, अगर आईवीआरआई जमीन देने पर सहमत नहीं होता है तो फिर आसपास जमीन खरीदी जा सकती है। यहां जमीन न मिलने पर किसी और जगह पर उपयुक्त भूमि की तलाश की जाएगी। राइट्स का प्रेजेंटेशन देखने के बाद आईवीआरआई के साथ भी बुधवार को बीडीए के अधिकारी बातचीत करेंगे।
विज्ञापन

शहर में दो रूटों पर मेट्रो दौड़ाने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की गई है। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) और रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (राइट्स) के बीच इसे लेकर संवाद जारी है। अब बुधवार को डीपीआर का ब्योरा बीडीए के अधिकारियों के सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन

राइट्स के साथ विमर्श करने के बाद बीडीए के उपाध्यक्ष मंडलायुक्त के साथ बैठक के लिए तिथि तय कराएंगे। अगर मेट्रो डिपो के लिए जमीन मिल जाती है तो डीपीआर को शासन की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूं फंसा पेंच
असल में जब लाइट मेट्रो की जगह मेट्रो चलाने का निर्णय लिया गया तो डिपो के लिए 10 की जगह 20 एकड़ जमीन की जरूरत पड़ी। आईवीआरआई की जमीन मिलती है तो डीपीआर को जल्दी ही अंतिम रूप दिया जा सकेगा लेकिन अगर आईवीआरआई प्रबंधन सहमत नहीं होता है तो दूसरी जगह जमीन मिलने तक इंतजार करना होगा। इसमें वक्त लगना स्वाभाविक है। ऐसी स्थिति में 2030 तक शहर को मेट्रो सेवा मिलना मुश्किल होगा। ब्यूरो
--
हमारा यही प्रयास है कि विकास को रफ्तार देने के लिए मेट्रो की परियोजना जल्द ही धरातल पर उतरे। फिलहाल डिपो के लिए जमीन और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर बुधवार को बैठक के साथ प्रेजेंटेशन देखा जाएगा। -मनिकंडन ए, उपाध्यक्ष, बीडीए
प्रस्तावित मेट्रो के ये हैं रूट
रूट नंबर एक (ब्लू लाइन- लंबाई 12.5 किमी) - बरेली जंक्शन, चौकी चौराहा, गांधी उद्यान, सेटेलाइट बस अड्डा, बीसलपुर चौराहा, तुलसीनगर, रुहेलखंड विश्वविद्यालय, सौ फुटा क्राॅसिंग, फीनिक्स मॉल, सन सिटी, फन सिटी। (11 स्टेशन)

रूट नंबर दो (रेड लाइन- लंबाई 9.5 किमी)- चौकी चौराहा, अयूब खां चौराहा, कुतुबखाना मार्केट, कोहाड़ापीर रोड क्रॉसिंग, डीडीपुरम चौराहा, सब्जी मंडी, आईवीआरआई यूनिवर्सिटी, नार्थ सिटी एक्सटेंशन, फन सिटी। (9 स्टेशन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed