फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Idol of Radha-Krishna stolen from temple, footage goes viral

Bareilly News: मंदिर से राधा-कृष्ण की मूर्ति चोरी, फुटेज वायरल

Sat, 19 Jul 2025 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Idol of Radha-Krishna stolen from temple, footage goes viral
बरेली। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बड़ी बमनपुरी में एक पुराने मंदिर से राधा-कृष्ण की मूर्ति चोरी कर ली गई। अब चोरी कर प्रतिमा ले जाते आरोपी का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी राजीव रस्तोगी की सूचना पर बिहारीपुर चौकी प्रभारी शिवम कुमार शुक्रवार दोपहर बड़ी बमनपुरी पहुंचे। वहां राजीव ने अपने पड़ोस के एक घर व बाहरी हिस्से में बने मंदिर को दिखाया। पुलिस को बताया कि इस घर के मालिक विदेश में रहते हैं। मंदिर सार्वजनिक है और आसपास के लोग यहां पूजा करते हैं। मंदिर में राधा-कृष्ण की मूर्ति थी जो अष्टधातु की और बेशकीमती बताई जा रही है।
विज्ञापन

बताया कि पास के घर में निर्माण और बरसात की वजह से मंदिर का कुछ हिस्सा गिर गया था। बृहस्पतिवार रात तीन बजे रिक्शे पर पन्नी व कूड़ा बटोरकर ले जाने वाले शख्स ने इस मूर्ति को चोरी कर लिया। मूर्ति को रिक्शे पर रखते व ले जाते हुए आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया। एसआई शिवम कुमार ने बताया कि मंदिर के पास की फुटेज में चोर का चेहरा स्पष्ट नहीं है। आगे की फुटेज देखकर पहचान कर रहे हैं। आरोपी को पकड़कर मूर्ति बरामद कर ली जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed