फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ICCC will keep an eye on Kanwar Yatra and Muharram procession

Bareilly News: कांवड़ यात्रा और मुहर्रम के जुलूस पर आईसीसीसी से रखी जाएगी नजर

Thu, 04 Jul 2024 06:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
ICCC will keep an eye on Kanwar Yatra and Muharram procession
बरेली। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से नगर आयुक्त समेत 12 अधिकारियों की टीमें कांवड़ यात्रा और मुहर्रम के जुलूस पर नजर रखेंगी। इसमें हनीवेल कंपनी और स्मार्ट सिटी के अधिकारी भी शामिल होंगे। आईसीसीसी से सातों नाथ मंदिरों वाले मार्गों और कांवड़ पथ की निगरानी की जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस के अधिकारियों और फील्ड पर मौजूद टीम को दी जाएगी। नाथ मंदिरों की ओर जाने वाले मार्गों पर कोई दिक्कत होने पर तत्काल संबंधित टीम को भेजा जाएगा। जलभराव की आशंका वाले मार्गों पर रिजर्व टीम लगाई जाएगी।
विज्ञापन

आईसीसीसी से 900 से अधिक कैमरे संबद्ध हैं। इसमें 125 कैमरे कांवड़ यात्रा वाले मार्ग पर लगे हैं। टीम इन्हीं कैमरों पर फोकस करेगी। प्राइवेट तौर पर लगे अन्य कैमरों को भी इससे अटैच किया जा रहा है। वहीं, नगर निगम की ओर से 35 कैमरे अस्थायी तौर पर लगाए जा रहे हैं। नगर निगम की टीम, जिला प्रशासन के साथ भी समन्वय स्थापित करेगी। इस टीम में जेडएसओ, मुख्य सफाई निरीक्षक, सफाई कर्मचारी, सफाई नायक, एई, जेई और सुपरवाइजर शामिल हैं।
विज्ञापन

वर्जन
आईसीसीसी से शहर की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। कांवड़ यात्रा और मुहर्रम के जुलूस वाले मार्गाें का निरीक्षण भी किया गया है। जो भी कमियां मिली हैं, उन्हें दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। - निधि गुप्ता वत्स, सीईओ, स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मुहर्रम के लिए 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित
बरेली। मुहर्रम सात जुलाई से 17 जुलाई तक मनाया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने 28 अधिकारियों की ड्यूटी सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में लगाई है। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को संबंधित थाना से समन्वय कर संवेदनशील स्थलों, ताजियों के जुलूसों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के आदेश दिए हैं। ड्यूटी क्षेत्र में जुलूस के आयोजकों, ताजियेदारों के साथ बैठक करने, नई परंपरा न डालने, डीजे निर्धारित आवाज में बजाने, ताजियों के आकार व संख्या में कोई वृद्धि न हो, इसके प्रति जागरूक करने को कहा है। ताजियों के मार्ग, जुलूस, कर्बला का जायजा लेकर जरूरी व्यवस्थाएं कराने समेत समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed