{"_id":"65b8598e5a602a6938003ad8","slug":"ias-manikandan-a-will-be-the-new-vice-president-of-bareilly-development-authority-2024-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: आईएएस मनिकंदन ए होंगे बीडीए के नए उपाध्यक्ष, जोगिंदर सिंह पीलीभीत के डीएम बनाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: आईएएस मनिकंदन ए होंगे बीडीए के नए उपाध्यक्ष, जोगिंदर सिंह पीलीभीत के डीएम बनाए गए
Tue, 30 Jan 2024 07:47 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 30 Jan 2024 07:47 AM IST
सार
दो साल तक बीडीए के उपाध्यक्ष रहे जोगिंदर सिंह को पीलीभीत का डीएम बनाया गया है। उनकी जगह अब आईएएस मनिकंदन ए. बीडीए की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
आईएएस मनिकंदन ए., जोगिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह को पीलीभीत का डीएम बनाया गया है। आगरा के मुख्य विकास अधिकारी और 2017 बैच के आईएएस मनिकंदन ए. अब बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष होंगे।
विज्ञापन
जोगिंदर सिंह दो साल से ज्यादा समय से बीडीए का वीसी थे। अवैध तरीके से बसाई गई कॉलोनियों पर उनके कार्यकाल में बुलडोजर चलाया गया। रामगंगा आवासीय कॉलोनी विकसित की गई। ग्रेटर बरेली के लिए काम शुरू हुआ। बीडीए को आर्थिक तौर पर सक्षम बनाने के लिए 800 करोड़ रुपये के फिक्स डिपॉजिट कराए गए।
विज्ञापन
जोगिंदर सिंह ने शहर के सात शिव मंदिरों के बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए नॉथ कारिडोर की परिकल्पना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखी थी, जिसे मुख्यमंत्री ने सराहा। कॉरिडोर के लिए सड़कें मंजूर हुईं। अब बीडीए की कमान आईएएस मनिकंदन ए. के हाथों में होंगी।