फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   I will arrest you today, not on Monday .. then the public can do whatever they want

आज नहीं सोमवार को दूंगा गिरफ्तारी.. फिर जनता जो चाहे करे

Tue, 16 Feb 2021 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
I will arrest you today, not on Monday .. then the public can do whatever they want
सभा को संबोधित करते तौकीर रजा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

अफसरों से बातचीत के बाद मौलाना तौकीर ने टाला गिरफ्तारी देने का कार्यक्रम
विज्ञापन

रामपुर के सज्जादानशीन की गिरफ्तारी के विरोध में किया था गिरफ्तारी देने का एलान

बरेली। अफसरों से बातचीत के बाद इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने सोमवार को गिरफ्तारी देने का कार्यक्रम टाल दिया। उन्होंने रामपुर में सैय्यदना हाफिज शाह जमालउल्लाह की दरगाह के सज्जादानशीन हाफिज फरहत मियां जमाली की रिहाई के लिए गिरफ्तारी देने का एलान किया था। उन्होंने अब सज्जादा को रिहा न करने पर सोमवार को गिरफ्तारी देने की बात कही है।
छह दिन पहले रामपुर की सैय्यदना हाफिज शाह जमालउल्लाह की दरगाह के सज्जादानशीन हाफिज फरहत मियां जमाली किसानों के समर्थन में ज्ञापन देने गए थे। बताया जा रहा है कि वहां एक पुलिस अफसर ने उनसे अभद्रता की जिसके बाद मौलाना तौकीर ने रामपुर पहुंचकर घटना पर विरोध जताया था। अगले ही दिन रामपुर प्रशासन ने सज्जादानशीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस पर मौलाना तौकीर ने गिरफ्तारी देने का एलान कर दिया। शहर के तमाम उलमा और खानकाहों के लोग भी उनके समर्थन में आ गए। रविवार रात पुलिस प्रशासन के बड़े अफसरों से फोन पर मौलाना तौकीर की बात हुई।
विज्ञापन

इसके बाद मौलाना तौकीर की ओर से अपने समर्थकों को सोशल मीडिया पर संदेश भेजा गया है कि अफसरों ने उन्हें सज्जादा की रिहाई का कोई हल निकालने का भरोसा दिलाया है। इसलिए वे सोमवार को गिरफ्तारी देने न पहुंचें। हालांकि इसके बाद भी तमाम लोग सुबह ही उनके दरगाह आला हजरत स्थित निवास पर पहुंच गए। दोपहर तक पार्टी कार्यकर्ताओं समेत तमाम लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। इसी बीच एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार, एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल वहां पहुंचे और मौलाना तौकीर से बात की। इसके बाद तौकीर ने बाहर आकर गिरफ्तारी देने का कार्यक्रम स्थगित करने का एलान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा पुलिस प्रशासन ने उन्हें बृहस्पतिवार तक मामला सुलझाने का आश्वासन दिया है। शुक्रवार तक यदि सज्जादा की रिहाई न हुई तो सोमवार को वह अकेले गिरफ्तारी देंगे। इसके बाद जनता जो जी चाहे करे।

एसएसपी रोहित सिंह ने कहा कि मौलाना को गिरफ्तारी देने के लिए एडीजी कार्यालय पहुंचना था, मगर एडीजी के छुट्टी पर चले जाने के कारण उनसे बात नहीं हो पाई। अब उनके बृहस्पतिवार को लौटने पर तौकीर उनसे बात करेंगे। इससे पहले शहर इमाम मुफ्ती खुर्शीद आलम, आईएमसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. नफीस खान, जिलाध्यक्ष नदीम खान, राशिद चौधरी आदि ने मौलाना तौकीर के आवास पर जमा भीड़ को संबोधित किया। इस दौरान पार्टी के मुनीर इदरीसी, अफजाल बेग, इसरार कुरैशी, सलीम खान आदि मौजूद रहे। सीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed