फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   I got married... don't look for me brother

मैंने शादी कर ली है... मुझे तलाश मत करना भैया

Thu, 21 Oct 2021 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
I got married... don't look for me brother
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
घर से लापता हुई युवती ने भेजा वीडियो, दो दिन से ढूंढ रहे थे घरवाले
विज्ञापन

भाई ने दी बहलाकर ले जाने की शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच
बरेली। एक दुकान पर सेल्सगर्ल की नौकरी करने वाली युवती के लापता होने के बाद दो दिन से उसकी तलाश में भटक रहे भाई को उसका एक वीडियो मिला है जिसमें उसने कहा है कि उसकी तलाश न की जाए क्योंकि उसने अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली है।
किला क्षेत्र में रहने वाली युवती बड़ा बाजार में कपड़ों की दुकान पर सेल्सगर्ल है। उसके भाई ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि 18 अक्तूबर की सुबह उनकी बहन दुकान पर काम करने गई थी और फिर नहीं लौटी। उन्होंने दुकान पर पता किया तो बताया गया कि दोपहर में ही वह मां की तबीयत खराब बताकर चली गई थी। उन्होंने तलाश कराई तो पता चला कि मोहल्ला गढ़ी में रहने वाला एक लड़का उनकी बहन को बहला फुसलाकर ले गया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू करा दी। इंस्पेक्टर हिमांशु निगम ने बताया कि जांच के बीच ही लड़की ने अपने घरवालों को एक वीडियो भेजा है जिसमें उसने अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ शादी कर लेने की बात कही है। साथ ही उसे तलाश न करने को कहा है। मगर परिजन उसे एक बार सामने लाने की बात कह रहे हैं इसलिए उसकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed