{"_id":"60ad52a88ebc3e9a1d20a075","slug":"i-do-not-have-any-connection-with-profiteering-mehta-surgicals-bareilly-news-bly447643495","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनाफाखोरी करने वाले मेहता सर्जिकल्स से मेरा वास्ता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनाफाखोरी करने वाले मेहता सर्जिकल्स से मेरा वास्ता नहीं
विज्ञापन
मेहता सर्जिकल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
मेहता ट्रेडर्स के मालिक ने एसएसपी को सौंपे दस्तावेज, कहा- अलग है मेरा कारोबार
विज्ञापन
बरेली। मेहता सर्जिकल्स पर कालाबाजारी पकड़े जाने के मामले में नामजद मेहता ट्रेडर्स के मालिक सुनील मेहता ने मंगलवार को एसएसपी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दस्तावेज सौंपते हुए खुद को बेकसूर बताया।
प्रशासन और एफएसडीए की टीम ने 12 मई को डीडीपुरम में मेहता सर्जिकल्स पर छापेमारी कर उत्पादों की बिक्री में अनियमितता पकड़ी थी। इस मामले में प्रेमनगर पुलिस ने मेहता सर्जिकल्स के संचालक अजय मेहता के साथ ही मेहता ट्रेडर्स के मालिक उनके भाई सुनील मेहता और उनके परिवार वालों के भी नाम खोले थे। अजय मेहता अंतरिम जमानत के लिए कोर्ट चला गया। वहीं, सुनील मेहता ने अपने बेटे के साथ मंगलवार को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से मुलाकात की। उन्होंने अपना टिन नंबर, जीएसटी नंबर और बैलेंस सीट समेत तमाम दस्तावेज सौंपते हुए अपना कारोबार अजय मेहता से अलग बताया। कहा, मेहता सर्जिकल्स से उनका कोई लेना देना नहीं है। उन्हें गलत तरीके से नामजद किया गया है। एसएसपी ने उनके दस्तावेजों की जांच कराकर विवेचना में शामिल कराने का आश्वासन दिया है। वहीं, क्राइम ब्रांच फरार चल रहे अजय मेहता, उसकी पत्नी और बेटे के साथ ही पारस गुप्ता के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं जुटा सकी है।