{"_id":"5d27934c8ebc3e6cf7221b42","slug":"huz-yatra-bareilly-news-bly3682563108","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रियों को सावधानी बरतने की दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्रियों को सावधानी बरतने की दी हिदायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सेंट्रल हज कमेटी ने हज यात्रियों के लिए नई गाइड लाइन जारी की है, जिसमें हज यात्रा से संबंधित कई हिदायतें दी गई हैं।
इस संबंध में हज सेवा समिति के सचिव अहमद उल्लाह वारसी ने बताया कि हवाई जहाज में जो हैंड बैग यात्री के पास होगा उसमें दवाएं, पहनने के लिए एक जोड़ा कपड़ा, स्लीपर चप्पल, एहराम, टीके का कार्ड, पासपोर्ट, वीजा जरूर रखें। जेद्दा एयर पोर्ट पर सख्त तलाशी ली जाती है इसलिए पहचान पत्र, कड़ा (ब्रेसलेट) जरूर पहन कर रखें। मक्का और मदीना में भी यह चीजें पहन कर रहें। इस बात से भी हज यात्री सावधान और चौकन्ना रहे कि उनके आसपास क्या हो रहा है। हज वीजा और पासपोर्ट को संभाल कर रखें।
यह भी बताया कि सऊदी अरब का सिम कार्ड इंडिया में ही मिलेगा। सिम एक्टीवेट वहीं होगा। इसके लिए यात्री को एयर पोर्ट पर वीजा बताना पडे़गा। यहां से जाते समय एयर पोर्ट पर हज कमेटी बैग पर लगाने के लिए एक चिट (टैग) देगी और वही टैग की कॉपी आपको मिलेगी। इसलिए टैग संभालकर रखना है। इससे यदि बैग कहीं रह भी जाता है तो वह मिल जाएगा। इसके अलावा अन्य जानकारी के लिए हेल्प लाइन नंबर 8476910786 और 7055921786 पर संपर्क किया जा सकता है।