बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड का चार दिवसीय शिविर महाशिराग्नि एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ संपन्न हो गया। 30 जून से शुरू हुए शिविर में स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने सामूहिक लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, हैंडी क्राफ्ट, मेंहदी, मैपिंग, रंगोली, फूड प्लाजा आदि कार्यक्रमों से सृजनशीलता का परिचय दिया। इस मौके पर इज्जतनगर मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि सभी स्काट्स एवं गाइड्स ने रेल संरक्षा का संदेश प्रभावशाली ढंग से दिया है। प्रतिभागियों को डीआरएम की पत्नी हेमलता सिंह ने पुरस्कृत किया। समापन कार्यक्रम में एडीआरएम आशीष अग्रवाल, वीके गुप्ता, सीनियर डीसीएम नीतू, जिला आयुक्त/ गाइड विन्नी शाह, सीनियर डीएफएम अरविंद कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।