फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband's brutality... Wife brutally beaten, hung upside down from the ceiling

Bareilly News: पति की हैवानियत... पत्नी को बेरहमी से पीटा, छत से उल्टा लटकाया

Sat, 17 May 2025 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Husband's brutality... Wife brutally beaten, hung upside down from the ceiling
आंवला। छत से पत्नी को नीचे गिराता शराबी पति-सोशल मीडिया
आंवला (बरेली)।
विज्ञापन

कस्बे से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शराबी पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर उसे छत से उल्टा लटका दिया। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है। मामले में पीड़िता के भाई ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके तीन साथी भाग गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। घटना के बाद से मामले का वीडियो वायरल हो गया है।
बदायूं के थाना वजीरगंज क्षेत्र के निवासी रघुनाथ सिंह ने बताया कि उन्होंने 12 साल पहले अपनी बहन डोली की शादी लठैता मोहल्ला निवासी नितिन सिंह के साथ की थी। बताया कि नितिन शराब पीने का आदी है। वह रोजाना डोली से मारपीट करता है। मायकेवालों ने उसे कई बार समझाया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इस कारण मायका पक्ष के लोगों का यहां आना-जाना भी कम ही था। आरोपी अक्सर मोहल्ले में भी लोगों से लड़ाई-झगड़ा करता रहता है। मंगलवार रात करीब 10 बजे नितिन सिंह ने किसी बात को लेकर शराब के नशे में डोली को बेरहमी से पीटा, फिर छत से उल्टा लटका दिया। जान से मारने की नीयत से उसे छोड़ दिया। गनीमत रही कि मोहल्ले के लोगों ने उसे बचा लिया।
विज्ञापन

--
घटना के बाद डरे-सहमे दिखे बच्चे
लोगों ने बताया कि विवाहिता को उसके ससुराल वाले मायके ले गए। इससे उसके तीनों बच्चे डरे-सहमे हैं। मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि आरोपी पति शादी के बाद से ही विवाहिता को प्रताड़ित करता था। परिवार न टूटे। इसके लिए वह सबकुछ सहती रहती थी। अपने मायके वालों से अपनी पीड़ा व्यक्त नहीं करती थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति नितिन कुमार, अमित कुमार व दो महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी पति नितिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed