फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Up News Husband Wife Committed Suicide by Shooting Themselves in Bareilly Green Park News in Hindi

Bareilly News: पॉश कॉलोनी में ठेकेदार ने पत्नी को गोली मारकर दी जान, बेड पर मिले दोनों के शव

Sat, 17 Aug 2024 05:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Aug 2024 05:02 PM IST
सार

UP Bareilly Big Incident: बरेली की ग्रीन पार्क कॉलोनी में शनिवार को ठेकेदार आलोक तोमर और उनकी पत्नी रितु के शव उनके घर के कमरे में मिले। नौकरानी की बेटियां काम करने आईं तो घर का दरवाजा न खुलने पर उन्होंने रितु की बड़ी बहन को सूचना दी। इसके बाद जानकारी घटना की जानकारी हुई।  

विज्ञापन
Up News Husband Wife Committed Suicide by Shooting Themselves in Bareilly Green Park News in Hindi
आलोक सिंह और उनकी पत्नी रितु का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी ठेकेदार आलोक सिंह और उनकी पत्नी की घर में गोली लगने से मौत हो गई। कई घंटे बाद नौकरानी के आने पर शनिवार दोपहर घटना की जानकारी पड़ोसियों और परिजनों को हुई। एसएसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। बारादरी पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। प्राथमिक जांच में पुष्ट हुआ है कि आलोक ने पहले लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी को गले में गोली मारी है, फिर खुद को कनपटी में गोली मार ली है। आलोक कासगंज में तैनात सीओ विजय राणा के रिश्तेदार थे।

विज्ञापन


मूल रूप से बागपत के निवासी आलोक तोमर (52) कई साल से ग्रीन पार्क कॉलोनी में आवास बनाकर रहे थे। बहेड़ी में उनका फार्म हाउस है, इसके अलावा वह ठेकेदारी भी करते थे। परिवार में पत्नी रितु (45) ही थीं। दंपती के कोई बच्चा नहीं था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार दोपहर एक बजे नौकरानी ममता की बजाय उसकी दो बेटियां उनके घर काम करने आईं। काफी देर दरवाजा खटखटाने व घंटी बजाने पर भी अंदर से आवाज नहीं आई तो दोनों घर के बाहर ही बैठ गईं। उन्होंने फोन से अपनी मां को सूचना दी तो ममता ने रितु की बड़ी बहन मधु राणा को कॉल करके दरवाजा न खुलने की जानकारी दी।

बेड पर पड़े थे रक्तरंजित शव 
सीओ पटियाली (कासगंज) विजय राणा की पत्नी मधु भी इसी कॉलोनी में रहती हैं। वह पहुंचीं और फिर पेचकस मंगाकर खिड़की की जाली हटाकर किसी तरह अंदर से लगी चिटकनी खुलवाई। अंदर एक कमरे में बेड पर बहन और बहनोई के रक्तरंजित शव पड़े देख मधु अवाक रह गईं। 

पूर्व मेयर ने परिजनों को दी सांत्वना 
उन्होंने अपने पति विजय राणा को सूचना दी और फिर उनके बताने पर बारादरी थाना प्रभारी अमित पांडेय व रुहेलखंड चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर आकर साक्ष्य जुटाए। एसएसपी अनुराग आर्य ने भी मुआयना किया। परिवार के करीबी पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर भी मौके पर आए और परिजनों को सांत्वना दी।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आलोक तोमर और उनकी पत्नी की गोली लगने से मौत हुई है। घर अंदर से बंद था। लग रहा है कि पहले महिला को गोली मारी गई है और फिर आलोक ने खुद को गोली मारी है। बारीकी से बिंदुवार जांच कराई जा रही है, पिस्टल भी बरामद हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed