फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   husband who came to bid farewell to his wife was beaten up.

Bareilly News: पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचे पति को ससुरालियों ने पीटा

Sun, 02 Jun 2024 06:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
husband who came to bid farewell to his wife was beaten up.
नवाबगंज। पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचे पति ने अपने साले को उधार दिए 25 हजार रुपये की मांग कर दी, जिससे नाराज ससुरालियों ने पति को पीट कर गंभीर घायल कर दिया। इससे नाराज पति ने ससुरालियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अख्त्यारपुर नवदिया गांव के जाहिद अली का निकाह खिजरपुर गांव की फरजाना के साथ हुआ है। अभी एक सप्ताह पहले फरजाना अपने मायके दावत खाने चली गई। शुक्रवार को फरजाना ने फोन कर जाहिद अली को ससुराल बुलाकर विदा कराकर ले जाने को कहा था। इस पर शनिवार को जाहिद अली अपनी पत्नी की विदा कराने ससुराल पहुंच गए। आरोप है कि जाहिद अली ने अपने साले को 25 हजार रुपये उधार दिये थे। विदा कराकर चलते समय परवेज से उधार लिए रुपये का तगादा कर दिया, जिससे नाराज साले ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनको मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

जाहिद अली का आरोप है कि ससुरालियों ने उनकी बाइक भी जबरन छीन कर अपने पास रख ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed