{"_id":"678d64118c73422e9e0925ef","slug":"husband-was-drugged-and-his-genitals-were-cut-missing-with-cash-and-jewellery-bareilly-news-c-4-lko1064-564780-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पति को नशा देकर काट दी गुप्तांग की नस, नकदी-जेवर लेकर लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पति को नशा देकर काट दी गुप्तांग की नस, नकदी-जेवर लेकर लापता
विज्ञापन
- ढाई साल पहले हुई थी शादी, युवक के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
बरेली। पति से विवाद के बाद पत्नी ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। बेहोश होने के बाद उसके गुप्तांग की नस काट दी। घर में रखे नकदी-जेवर लेकर लापता हो गई। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मामला सीबीगंज थाने के एक गांव का है। यहां के युवक की शादी ढाई साल पहले भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। कुछ दिनों बाद पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा। पत्नी के कहने पर युवक अपने परिजनों से अलग रहने लगा था। 28 दिसंबर को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इसके बाद शाम को पत्नी ने पति को खाने के साथ नशीला पदार्थ दे दिया। इससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद पत्नी ने ब्लेड से उसके गुप्तांग की नसों को काट दिया। घर में रखे जेवर व नकदी लेकर वह कहीं चली गई।
होश में आने पर युवक ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को युवक के पिता ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर युवक का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इसमें उसका गुप्तांग सही पाया गया है। अब सर्जन से उसकी दोबारा जांच कराई जाएगी। संवाद