{"_id":"6b0748eda5dee880fc0f7346","slug":"husband-sold-property-to-evade-maintenance-court-declared-the-sale-void-bareilly-news-c-4-bly1015-1014215-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पति ने भरण-पोषण से बचने के लिए संपत्ति बेची, कोर्ट ने किया शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पति ने भरण-पोषण से बचने के लिए संपत्ति बेची, कोर्ट ने किया शून्य
विज्ञापन
बरेली। पत्नी को भरण-पोषण की रकम न देने के लिए पति द्वारा की गई संपत्ति हस्तांतरण की चाल विफल हो गई है। बरेली के अपर प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय-1 ने पति द्वारा भाई और भतीजे के नाम किए गए बैनामा और दानपत्र को शून्य घोषित कर दिया है। न्यायालय ने मुरादाबाद जिला मजिस्ट्रेट को 3.30 लाख रुपये की बकाया वसूली का आदेश दिया है।
न्यायालय ने 9 फरवरी 2023 को बरेली निवासी मो. सलीम को अपनी पत्नी को 5,000 रुपये प्रतिमाह भरण-पोषण भत्ता देने का निर्देश दिया था। यह भत्ता 17 अक्तूबर 2020 से लागू होना था। 17 जून 2026 तक पति पर कुल 3 लाख 30 हजार रुपये बकाया हो गए, लेकिन उसने एक भी पैसा अदा नहीं किया। वसूली से बचने के लिए मो. सलीम ने मुरादाबाद के कांठ तहसील स्थित ग्राम बेगमपुर की अपनी भूमि खुर्द-बुर्द करने की साजिश रची। जुलाई और अगस्त 2023 में उसने कुछ जमीन भतीजे के नाम बैनामा कर दी, जबकि शेष जमीन भाई के पक्ष में दानपत्र और विक्रय विलेख के जरिये हस्तांतरित की। पीड़िता ने इन दस्तावेज को निरस्त करने और जमीन नीलाम कर बकाया दिलाने की गुहार लगाई। कोर्ट ने आरोपी पति के भाई और भतीजे को नोटिस जारी किया, पर वे उपस्थित नहीं हुए।
पारिवारिक न्यायालय अपर प्रधान न्यायाधीश संजय सिंह ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया। उन्होंने पति द्वारा किए गए सभी संपत्ति हस्तांतरणों को निष्प्रभावी घोषित किया। न्यायालय ने सुप्रीम कोर्ट के एक निर्णय का हवाला दिया, जिसमें भरण-पोषण का अधिकार मौलिक अधिकार के समतुल्य बताया गया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पति ने अपनी देनदारी से बचने के लिए ही रिश्तेदारों के नाम जमीन की थी।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी इस मामले के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए थे। इसी आधार पर न्यायालय ने दोनों विलेखों को शून्य घोषित किया। मुरादाबाद प्रशासन को बकाया वसूली के आदेश दिए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट मुरादाबाद को 15 दिसंबर तक वसूली की आख्या प्रस्तुत करनी होगी।