{"_id":"685c5e63b6fbdf1d180bbdd7","slug":"husband-ran-a-honey-trap-gang-pressurised-wife-to-do-wrong-things-bareilly-news-c-4-bly1015-669783-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पति चलाता था हनी ट्रैप गिरोह, पत्नी पर गलत काम का बनाया दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पति चलाता था हनी ट्रैप गिरोह, पत्नी पर गलत काम का बनाया दबाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता को उसके पति ने ही हनी ट्रैप के धंधे में शामिल करने की कोशिश की। विरोध करने पर पांच लाख रुपये की मांग की और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए जान से मारने की कोशिश किया। एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2023 को फरीदपुर के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति हनी ट्रैप गैंग चलाता है। वह लड़के-लड़कियों की अश्लील वीडियो बनाकर उनको ब्लैकमेल कर रकम ऐंठता है। विरोध करने पर पति ने उसकी पिटाई करते हुए धमकी दी कि उसे भी इसी गंदे काम में शामिल होना पड़ेगा। मना करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि ससुर, सास, ननदें भी इस गिरोह का हिस्सा हैं।
हनी ट्रैप गिरोह में शामिल होने से इंकार करने पर पति ने पांच लाख रुपये की मांग की। पांच मई को तकिए से मुंह दबाकर उसकी हत्या की कोशिश की। किसी तरह उसकी जान बची। एसएसपी के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद