{"_id":"667a171de9eeb921b10ee749","slug":"husband-married-while-still-having-first-wife-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-102323-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पहली पत्नी के रहते पति ने की दूसरी शादी, छह पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पहली पत्नी के रहते पति ने की दूसरी शादी, छह पर रिपोर्ट
विज्ञापन
देवरनियां। थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी के रहते पति ने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद पीड़िता ने विभिन्न आरोप लगाते हुए पति समेत ससुरालियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव जाफरा निवासी सना का आरोप है कि उसके पति नासिर अंसारी ने तीन दिन पूर्व दूसरी शादी कर ली, जब विवाहिता ने ससुरालियों से शिकायत की तो उन्हें पीटा गया। दहेज स्वरूप दस लाख रुपये की मांग की गई। मना करने पर घर से निकाल दिया गया। विवाहिता का आरोप है कि उसके नाम धोखे से ढाई लाख का ऋण भी पति ने निकाल लिया है। 60 हजार कीमत के उसके जेवर और मोबाइल भी छीन लिए हैं।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति नासिर अंसारी, मो. यासीन अंसारी, नत्थू अंसारी, मो. ताहिर अंसारी, मो. मोबीन अंसारी, बच्चा मियां, अनवार हुसैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह धामा का कहना है कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। संवाद