{"_id":"65f1a80e40e6b11bce0941d6","slug":"husband-made-wife-sign-divorce-papers-on-the-pretext-of-ration-card-in-bareilly-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पति ने राशनकार्ड के बहाने तलाक के कागजों पर कराए हस्ताक्षर, पत्नी को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पति ने राशनकार्ड के बहाने तलाक के कागजों पर कराए हस्ताक्षर, पत्नी को घर से निकाला
Wed, 13 Mar 2024 06:55 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 13 Mar 2024 06:55 PM IST
सार
बरेली में दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो पति ने पत्नी से झूठ बोलकर तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए। फिर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने अपनी पत्नी से राशनकार्ड बनवाने के बहाने तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद पत्नी को घर से निकाल दिया। तलाक की जानकारी होने पर पीड़ित पत्नी ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बारादरी नाग पंचमी मेला ग्राउंड निवासी ज्योति की शादी पीलीभीत के सुनगढ़ी निवासी विशाल से हुई थी। शादी के बाद पति विशाल, सास नथिया, ननद प्रियंका और पूजा दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विशाल उसे राशन कार्ड बनवाने के बहाने पीलीभीत कचहरी ले गया और तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद विशाल ज्योति को सेटेलाइट बस स्टैंड पर छोड़कर चला गया और घर आने पर जान से मारने की धमकी दे गया। बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन