{"_id":"618c20b5810443293c48cd26","slug":"husband-made-viral-video-wife-will-be-responsible-for-my-death-bareilly-news-bly4656298167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने वायरल किया वीडियो - मेरी मौत की जिम्मेदार होगी पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने वायरल किया वीडियो - मेरी मौत की जिम्मेदार होगी पत्नी
Thu, 11 Nov 2021 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
बरेली
बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
पुलिस ने पति-पत्नी को बुलाया थाने, दोनों का शांति भंग में किया चालान
बरेली। सुभाषनगर के शांति विहार में रहने वाले अवधेश गंगवार ने एक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो में उसने कहा कि वह पत्नी के उत्पीड़न से त्रस्त है और कभी भी आत्महत्या कर सकता है। उसकी मौत की जिम्मेदार उसकी पत्नी और उसके दो साथी होंगे। वीडियो सुभाषनगर पुलिस तक पहुंचा तो अवधेश और उसकी पत्नी को थाने बुलाया गया। एहतियातन पुलिस ने दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया।
पुलिस का कहना है कि मामला पति पत्नी के बीच आपसी विवाद का है। शांति विहार कॉलोनी निवासी अवधेश गंगवार ने बुधवार को एक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसमें वह अपनी पत्नी का नाम लेकर कह रहा है कि पत्नी उसे बहुत टार्चर कर रही है। दो युवक उसका साथ दे रहे हैं। वह इतना परेशान चुका है कि आत्महत्या करना चाहता है। वीडियो में उसने कहा कि अगर उसकी मौत होती है तो इसकी जिम्मेदार उसकी पत्नी और उसके दो साथी होंगे। इंस्पेक्टर नरेश कश्यप ने बताया कि बताया कि युवक पत्नी पर शक करता है। पत्नी भी पति की बात नहीं मानती है। इसी को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता है। दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया है।