{"_id":"5c119184bdec22416f232a01","slug":"husband-killed-wife-in-shahjahanpur-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो पत्नी को बेरहमी से कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी ने कमरे में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो पत्नी को बेरहमी से कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी ने कमरे में लगाई आग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Thu, 13 Dec 2018 04:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर के रोजा में शराब के लिए रुपये न देने पर मठिया कॉलोनी में बुधवार सुबह एक व्यक्ति ने 65 वर्षीय पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना के बाद भागने से पहले ही पड़ोसियों ने उसे मकान में बंद कर दिया तो उसने कमरे में आग लगा दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। मठिया कॉलोनी में रहने वाली रामबेटी ने कुछ दिन पहले एक बकरा बेचा था। बिक्री की इस रकम पर पति गजराज उर्फ गज्जू की तभी से निगाह थी और केवल शराब के इंतजाम के लिए।
बुधवार सुबह लगभग 10 बजे रामबेटी से रुपये मांगे तो उसने मना कर दिया। इस पर गज्जू ने कहा कि बकरे वाले जो रुपये हैं, वह लाकर दे दो। रामबेटी ने उन रुपयों को भी देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
झगड़ा बढ़ा तो गज्जू ने पत्नी को उल्टा सीधा कह दिया, तब उसने पति को जमकर लताड़ लगा दी। इस पर गज्जू ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और रामबेटी के चेहरे और सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रामबेटी के कोई संतान नहीं है, इसलिए उसे बचाने वाला भी कोई नहीं था। दंपति घर में अकेले ही रहते थे।