{"_id":"640d8ff35ee0e4d058087a73","slug":"husband-hit-wife-head-with-hammer-in-bareilly-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पत्नी की हत्या की कोशिश, पति ने सिर और चेहरे पर हथौड़े से किए प्रहार, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पत्नी की हत्या की कोशिश, पति ने सिर और चेहरे पर हथौड़े से किए प्रहार, हालत गंभीर
Sun, 12 Mar 2023 02:10 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 12 Mar 2023 02:10 PM IST
सार
एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बड़ी ही बेरहमी से पीटा। उसके सिर और चेहरे पर हथौड़े से प्रहार किए, जिससे उसका चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फरीदपुर के बिलऊआ गांव निवासी व्यक्ति ने पत्नी की हत्या की कोशिश की। सिर व चेहरे पर हथौड़े से वार कर उसे घायल कर दिया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
ममता ने बताया कि उसका पति ईंट भट्ठे पर काम करता है। 11 वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी। वह तीन बच्चों की मां है। आरोप लगाया कि कुछ दिनों से पति के संबंध गांव की दूसरी महिला से हो गए हैं। इसके चलते वह अक्सर उसे पीटता है और घर से निकालने की कोशिश करता है।
विज्ञापन
शनिवार रात पति ने अपने भाई और घरवालों के साथ मिलकर उसे पीटा। रस्सी से गला कसने की कोशिश की। वह छूटकर भागी तो हथौड़े से चेहरे पर वार किया। गांव के लोगों ने उसे किसी तरह बचा लिया और घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन