फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband harasses wife for dowry in Bareilly

बरेली: दहेज नहीं मिला तो पति ने की हद पार, पत्नी से बोला- तेरे अश्लील फोटो वायरल कर दूंगा

Sun, 24 Sep 2023 07:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Sep 2023 07:05 PM IST
सार

युवती की छह महीने पहले शादी हुई थी। शादी के बाद ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे। पति ने निजी पलों के फोटो खींच लिए और वायरल करने की धमकी देने लगा। 

विज्ञापन
Husband harasses wife for dowry in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में महिला की शादी के पांच महीने के बाद ही ससुराल वालों ने दहेज की खातिर उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। आरोप है कि विवाहिता का गर्भपात करा दिया गया। इतना ही नहीं, पति ने निजी पलों के फोटो खींच लिए और वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता की तहरीर पर सुभाषनगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट कर ली है।

विज्ञापन


मढ़ीनाथ निवासी युवती की शादी अप्रैल में शांति विहार निवासी निवासी प्रभाशंकर से हुई थी। शादी में 11 लाख रुपये खर्च किए गए। विवाहिता का आरोप है कि पति प्रभाशंकर, सास देवकी, देवर हेमंत पांच लाख रुपये और कार मांगने लगे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर तीनों उसकी पिटाई करते थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रेमी से मिटवाया सुहाग: बीवी ने रची साजिश, बेहोश होने पर जिंदा रेल पटरी पर लिटाया; बोली- नहीं रखता था खुश
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पिछले महीने लखनऊ से ननद आईं तो सभी ने विवाहिता को धक्का दे दिया। इससे उसका गर्भपात हो गया। महिला ने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने अलग कमरा लेकर रहने की बात पर समझौता करा दिया। प्रभाशंकर ने अलग कमरा लिया लेकिन वहां भी पिटाई करता था और दहेज नहीं लाने पर निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। 

पति और ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न बंद नहीं किया। मजबूर होकर विवाहिता ने सुभाषनगर थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed