फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman alleges her husband having an illicit relationship with his cousin in Bareilly

Bareilly News: पति के चचेरी बहन से अवैध संबंध, तीन तलाक देकर पत्नी को घर से निकाला; रिपोर्ट दर्ज

Tue, 14 Oct 2025 02:47 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 14 Oct 2025 02:47 AM IST
सार

बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र निवासी महिला ने अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि पति ने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। पति के चचेरी बहन से अवैध संबंध हैं। 

विज्ञापन
Woman alleges her husband having an illicit relationship with his cousin in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock adobe

विस्तार

बरेली में एक महिला ने बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट कराई है। उसने आरोप लगाया कि उसके पति के अवैध संबंध अपनी चचेरी बहन से हैं। पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। अब वह चचेरी बहन से निकाह करने की धमकी दे रहा है। बिथरी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बिथरी चैनपुर क्षेत्र निवासी महिला ने इंस्पेक्टर सीपी शुक्ला को बताया कि उसका निकाह सात साल पहले हुआ था। निकाह के बाद पति और ससुराल वाले दहेज में 10 लाख रुपये मांगने लगे। देवर अक्सर उससे छेड़खानी करता था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: प्रेमी ने निकाह का झांसा देकर लूटी आबरू, अश्लील वीडियो बनाया और फिर...; पीड़िता ने बताई आपबीती
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने कहा कि पति के अपनी चचेरी बहन से संबंध हैं, इसलिए वह उसे तलाक देकर बहन से निकाह करने की धमकी देता। 29 अगस्त को पति ने सड़क पर उसकी सरेआम पिटाई की और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed