फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband forced wife to have physical relations with friends in bareilly

Bareilly: दहेज के लिए पति की शर्मनाक करतूत, पत्नी से बोला- दोस्तों के साथ सोना पड़ेगा, विरोध पर दी धमकी

Mon, 23 Oct 2023 04:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Oct 2023 04:35 PM IST
सार

पति ने पत्नी से दो लाख रुपये दहेज में लाने को कहा। दो लाख रुपये नहीं लाने पर पति दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। पत्नी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Husband forced wife to have physical relations with friends in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में दहेज के लिए एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ शर्मनाक सलूक किया। उसने पत्नी से दो लाख रुपये दहेज में लाने को कहा। दो लाख रुपये नहीं लाने पर पति पत्नी पर दोस्तों से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसे प्रताड़ित करने लगा। पीड़ित पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


सुभाषनगर थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी कांकरटोला निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद पति उसे प्रताड़ित करने लगा। दो लाख रुपये दहेज की मांग करने लगा। कुछ दिन पहले पति और ननदों ने दो लाख रुपये नहीं देने पर पति के दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। उनकी बात सुनकर विवाहिता हैरान रह गई। 

विज्ञापन

पति ने बात नहीं मानने पर विवाहिता को परिवार समेत खत्म करने की धमकी दी। महिला के परिजनों ने पति को समझाने की कोशिश की तो उनकी पिटाई कर दी गई। कई बार समझाने के बाद भी पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसे प्रताड़ित करता रहा। इससे परेशान होकर पीड़ित विवाहिता ने पति के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed