{"_id":"6536536cdf4d978e6a0ca0ce","slug":"husband-forced-wife-to-have-physical-relations-with-friends-in-bareilly-2023-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: दहेज के लिए पति की शर्मनाक करतूत, पत्नी से बोला- दोस्तों के साथ सोना पड़ेगा, विरोध पर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: दहेज के लिए पति की शर्मनाक करतूत, पत्नी से बोला- दोस्तों के साथ सोना पड़ेगा, विरोध पर दी धमकी
Mon, 23 Oct 2023 04:35 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 23 Oct 2023 04:35 PM IST
सार
पति ने पत्नी से दो लाख रुपये दहेज में लाने को कहा। दो लाख रुपये नहीं लाने पर पति दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। पत्नी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली में दहेज के लिए एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ शर्मनाक सलूक किया। उसने पत्नी से दो लाख रुपये दहेज में लाने को कहा। दो लाख रुपये नहीं लाने पर पति पत्नी पर दोस्तों से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसे प्रताड़ित करने लगा। पीड़ित पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सुभाषनगर थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी कांकरटोला निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद पति उसे प्रताड़ित करने लगा। दो लाख रुपये दहेज की मांग करने लगा। कुछ दिन पहले पति और ननदों ने दो लाख रुपये नहीं देने पर पति के दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। उनकी बात सुनकर विवाहिता हैरान रह गई।
विज्ञापन
Trending Videos
पति ने बात नहीं मानने पर विवाहिता को परिवार समेत खत्म करने की धमकी दी। महिला के परिजनों ने पति को समझाने की कोशिश की तो उनकी पिटाई कर दी गई। कई बार समझाने के बाद भी पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसे प्रताड़ित करता रहा। इससे परेशान होकर पीड़ित विवाहिता ने पति के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।