{"_id":"60cf8e6d8ebc3e221d3baada","slug":"husband-dies-of-corona-in-laws-said-get-out-of-the-house-bareilly-news-bly4504720158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से पति की मौत, ससुराल वाले बोले- घर से निकलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से पति की मौत, ससुराल वाले बोले- घर से निकलो
विज्ञापन
क्राइम
शादी के चार महीने बाद ही उजड़ा सुहाग, मनहूस बताकर प्रताड़ित कर रहे हैं पति के घरवाले
विज्ञापन
ननदों और देवर ने मारपीट कर जेवर छीने, चार के खिलाफ रिपोर्ट
बरेली। शादी के चार महीने बाद ही पति हिमांशु गुलाटी की कोरोना से मौत होने के बाद बबिता इस गम से उबर भी नहीं पाई कि ससुराल वाले दुश्मन हो गए। बबिता को घर से निकालने की साजिश शुरू हो गई। ननद और देवर ने उन्हें मनहूस बताकर मारपीट की और जेवर भी छीन लिए। घर न छोड़ने पर पूरे परिवार को मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे डाली। एसएसपी के आदेश पर थाना बारादरी में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मॉडल टाउन की बबिता ने एसएसपी को बताया कि उनकी शादी आठ दिसंबर 2020 को हिमांशु गुलाटी से हुई थी। महीने भर पहले कोरोना संक्रमित होने के बाद हिमांशु की तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गई। इसके बाद ससुराल वालों को वह खटकने लगीं। उन्हें मनहूस बताकर ननद पूजा सेठी, प्रिया बब्बर, ममता और देवर पंकज गुलाटी पति की मौत का जिम्मेदार ठहराने लगे। ससुराल वालों की प्रताड़ना की शिकायत थाना बारादरी में की तो पुलिस ने उन्हें बुलाकर समझाया और दोबारा परेशान करने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी लेकिन इसके बावजूद तीनों ननद और देवर ने उन्हें घर से निकालने के लिए लगातार प्रताड़ित करते रहे।
विज्ञापन
बबिता के मुताबिक 10 जून को ननद और देवर उसके कमरे में घुस आए और मारपीट कर अलमारी की चाबी छीनकर उसमें रखे सोने हार, चूड़ियां, अंगूठी, पायलें, दो हजार रुपये की नकदी और पति की एफडी निकाल ली। विरोध करने पर धमकाया कि पति की मौत के बाद ससुराल में उसके सभी हक खत्म हो गए। वह घर छोड़कर चली जाए और ऐसा नहीं किया तो उसके मामा समेत अन्य मायके वालों को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। एसएसपी के आदेश पर बारादरी पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
ननदों और देवर ने मारपीट कर जेवर छीने, चार के खिलाफ रिपोर्ट बरेली। शादी के चार महीने बाद ही पति हिमांशु गुलाटी की कोरोना से मौत होने के बाद बबिता इस गम से उबर भी नहीं पाई कि ससुराल वाले दुश्मन हो गए। बबिता को घर से निकालने की साजिश शुरू हो गई। ननद और देवर ने उन्हें मनहूस बताकर मारपीट की और जेवर भी छीन लिए। घर न छोड़ने पर पूरे परिवार को मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे डाली। एसएसपी के आदेश पर थाना बारादरी में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।