फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   husband beat his wife with belt while she bathing in the bathroom in Bareilly

नशे में हैवान बना पति : बाथरूम में नहा रही पत्नी को बेल्ट से पीटा, जबरन बनाए अप्राकृतिक संबंध

Sat, 01 Jun 2024 05:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Jun 2024 05:50 PM IST
सार

बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में दहेज की खातिर युवक ने अपनी पत्नी को बुरी तरह टॉर्चर किया। आरोपी ने बाथरूम में नहा रही पत्नी को बेल्ट से पीटा। उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए। 

विज्ञापन
husband beat his wife with belt while she bathing in the bathroom in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने बाथरूम में नहा रही पत्नी को बेल्ट से बुरी तरह पीटा। उसके जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए। विरोध करने पर पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़ित ने शनिवार को बिथरी चैनपुर थाने में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला का निकाह कैंट क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। पीड़िता के मुताबिक शादी में 15 लाख रुपये खर्च हुए थे। शादी के बाद पति 10 लाख रुपये कारोबार करने के लिए मांग रहा था। मना करने पर पति शराब पीकर पत्नी को पीटता था और तीन तलाक देने की धमकी देता था। 
विज्ञापन


बदायूं में बड़ा हादसा: सड़क किनारे पेड़ की छांव में बैठे छह लोगों को पिकअप ने कुचला, चार की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता के मुताबिक चार दिन पहले वह बाथरूम में नहा रही थी, तभी पति ने बेल्ट से उसकी पिटाई कर दी। शराब के नशे में उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए। अगले दिन  पति ने दोबारा उसे पीटा। विरोध करने पर पत्नी को घर से निकाल दिया। बिथरी चैनपुर थाने में एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed