Bareilly News: ऑडी कार की मांग को लेकर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, पति समेत तीनों पर रिपोर्ट
बरेली की रहने वाली युवती की शादी मध्य प्रदेश के सतना में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि एक दिन उसे पीटकर घर से निकाल दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली की रहने वाली एक युवती को शादी के बाद उसके पति और ससुरालवालों ने प्रताड़ित किया। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में ऑडी की मांग करते हुए उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति, सास-ससुर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मध्य प्रदेश के सतना में हुई थी शादी
शहर के भटनागर कॉलोनी सिविल लाइंस निवासी किनाशिल्फ चौहान की शादी मध्य प्रदेश के सतना शहर की प्रभात विहार कॉलोनी के युक्तेश्वर आदित्य सिंह परिहार से दिसंबर 2019 में हुई थी। किनाशिल्फ का कहना है कि उनके पिता एसपी सिंह ने शादी में काफी रुपये खर्च किए। किनाशिल्फ के पति बंगलूरू में एक कंपनी में काम करते थे। जनवरी 2020 में पति के साथ वह भी बेंगलुरू चली गईं।
हत्या करना चाहते हैं ससुराल वाले- पीड़िता
कुछ दिन बाद दहेज में ऑडी कार की मांग को लेकर ससुराली उसे प्रताड़ित करने लगे। इंश्योरेंस क्लेम पानी के लिए उसकी हत्या करना चाहते थे। उनको मारपीट कर घर से निकाल दिया। कोतवाली पुलिस ने किनाशिल्फ की तहरीर पर उनके पति युक्तेश्वर आदित्य सिंह परिहार, ससुर नरेश सिंह परिहार और सास कुसुम परिहार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।