फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hurt by beating of constable villager consumed poison in police station of Badaun died during treatment

UP: 'सिपाही ने पापा को बुरी तरह पीटा...', चौकी में पिटाई से आहत ग्रामीण ने खाया जाहर; इलाज के दौरान तोड़ा दम

Sun, 23 Feb 2025 12:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 23 Feb 2025 12:07 PM IST
सार

बदायूं में सिपाही की पिटाई से आहत ग्रामीण ने चौकी में विषैला पदार्थ खा लिया। पांच घंटे के इलाज के बाद ग्रामीण की जान नहीं बच सकी। परिवार ने फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के आसफपुर चौकी पर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Hurt by beating of constable villager consumed poison in police station of Badaun died during treatment
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र की आसफपुर चौकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र की आसफपुर चौकी में एक सिपाही की पिटाई से आहत ग्रामीण ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे चौकी पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन


परिजन ग्रामीण को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। शनिवार रात करीब 11 बजे ग्रामीण की मौत हो गई। परिजन शव आसफपुर चौकी लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


जहां परिजनों ने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हंगामा किया। करीब दो घंटे तक परिजनों ने हंगामा किया। इसके बाद इंस्पेक्टर ने सिपाही पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसफपुर कस्बा निवासी आकाश यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह उनके व पड़ोस के रहने वाले सुदेश यादव के बच्चों में विवाद हो गया।  विवाद होने पर दोनों परिवार के लोग आमने सामने आ गए। लेकिन गांव के लोगों ने विवाद को शांत करा दिया था। इसके बाद दूसरे पक्ष ने चौकी पर शिकायत की थी। 

जिसके चलते आसफपुर पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही उसके पिता जगतवीर (45) पुत्र बदन सिंह यादव को घर से पकड़कर चौकी पर ले गया था। आकाश का आरोप है, सिपाही ने उसके पिता जगतवीर के साथ मारपीट की। 

जिससे आहत होकर पिता ने जेब में मौजूद चूहा मार जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे जगतवीर की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने जगतवीर के परिजनों को बुलाया और कहा कि वह जहरीला पदार्थ खाकर चौकी पर आया है। 

 

परिजन आनन फानन हालत बिगड़ने पर जगतवीर को आसफपुर सीएचसी ले गए। यहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जगतवीर को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। 

 

करीब पांच घंटे तक जगतवीर का उपचार किया गया, लेकिन सुधार न होने पर रात 11 बजे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने जगतवीर को रेफर करने की सलाह दी। इसी बीच जगतवीर की मौत हो गई।

 

चौकी पर शव रखकर हंगामा परिवार के लोग शनिवार देर रात ही जगतवीर के शव को मेडिकल कॉलेज से आसफपुर पुलिस चौकी लेकर पहुंचे। यहां परिजनों ने उन्होंने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हंगामा किया। 

 

करीब दो घंटे तक परिजनों का हंगामा चलता रहा। इंस्पेक्टर इंद्र कुमार के समझाने के बाद परिजन शांत हुए। परिजनों ने सिपाही के खिलाफ नामजद  तहरीर दी है। चौकी पुलिस की करतूत उजागर होने के बाद अधिकारी मामले की जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed