फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   humour of corona virus nigam personell

निगम कर्मचारी के कोरोना होने की अफवाह, दहशत में रहे निगम कर्मचारी

Sat, 21 Mar 2020 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
humour  of  corona virus nigam personell
बरेली। निगम के एकाउंट विभाग के एक कर्मचारी की तबियत शनिवार को एकाएक खराब हो गई। कर्मचारी को तेज बुखार, सर्दी-जुकाम था। अधिकारियों को जैसे ही पता चला, कोरोना से संक्रमण की आशंका में उसे तुरंत घर भेज दिया गया। जांच कराने को भी कहा गया। उधर, निगम के अन्य विभागों में कर्मचारियों को इस बात का जैसे ही पता चला, हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

शनिवार को नगर निगम के एकाउंट विभाग का एक आपरेटर जोर-जोर से रोने लगा। उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। रोने की आवाज सुनकर आसपास के कई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कर्मचारी को देखा तो पाया कि उसे सर्दी जुकाम के साथ ही तेज बुखार भी था। इसके बाद एकाउंट विभाग के अधिकारियों ने इस कर्मचारी को तुरंत घर जाने और अपनी जांच कराने को कहा। अधिकारी इस बात से भी डर रहे थे कि कहीं कर्मचारी को कोरोना संक्रमण न हो। इस दौरान इस कर्मचारी के संपर्क में आने वाले तीन-चार अन्य कर्मचारियों ने भी सर्दी जुकाम की शिकायत की है। बात फैली तो हर कर्मचारी अपने कमरे में सिमट गया। कई अधिकारियों के कमरे के बाहर नगर आयुक्त के आदेश वाले प्रवेश निषेध के स्लिप लगे दिखाई दिए।
विज्ञापन

कर निर्धारण विभाग कर्मचारी रहे परेशान: हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ कि कर्मचारी को कोराना संक्रमण है या नहीं। कर्मचारी को घर भेज देने की बात से सबसे ज्यादा परेशान कर निर्धारण विभाग के कर्मचारी रहे। कर वसूली के बाद एकाउंट के इसी कर्मचारी के पास पैसे आदि जमा होते थे। ऐसे में निगम के अन्य कर्मचारियों में भय का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘एकाउंट के कर्मचारी को सामान्य सर्दी जुकाम की शिकायत थी। एहतियातन उसे घर भेज दिया गया। साथ ही उसे जांच कराने को भी कहा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।’
- अभिषेक आनंद, नगर आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed