फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Human trafficking gang sold the woman to a young man for Rs 70 thousand in Bareilly

90 हजार में महिला का सौदा: बिन शादी दुल्हन बन पहुंची ससुराल, युवक के हाव-भाव देख बुला ली पुलिस

Mon, 25 Sep 2023 03:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Sep 2023 03:33 PM IST
सार

महिला का पहले पति से तलाक हो गया था। दूसरे पति की मौत हो गई। इसके बाद बरेली के युवक से महिला का संपर्क हुआ। उसने महिला की शादी कराने की बात कही। लेकिन उसने मूकबधिर युवक से उसका सौदा कर दिया। जब महिला ससुराल मानकर युवक के घर पहुंची तो उसे धोखाधड़ी का पता चला। 

विज्ञापन
Human trafficking gang sold the woman to a young man for Rs 70 thousand in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में महिलाओं को झांसे में लेकर उनकी खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। गिरोह ने शादी का झांसा देकर मूकबधिर युवक से 90 हजार रुपये में महिला का सौदा किया था। महिला जब उसके घर पहुंची तो सच्चाई जानकर हैरान रह गई। 

विज्ञापन


दरअसल, लखीमपुर खीरी के एक गांव की महिला का पति से तलाक हो गया था। उसने दूसरी शादी कर ली। उसके दूसरे पति की भी मौत हो गई। इसी दौरान सीबीगंज के एक गांव निवासी ऑटो चालक पप्पू गुप्ता व फतेहगंज पश्चिमी इलाके का निवासी राशिद उसके संपर्क में आए। महिला को उसकी शादी कराने का झांसा देकर एक लड़के से मिलवाया। महिला ने लड़का पसंद कर शादी के लिए हां कर दी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- धीरेंद्र शास्त्री को मारने की धमकी: 'बरेली में जिस दिन कदम रखा...'; प्रधान के नंबर से किया गया ये मैसेज
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि दोनों ने महिला का जोगीठेर निवासी एक युवक से 90 हजार रुपये में सौदा कर लिया। फिर महिला को उसके घर भेज दिया। महिला जब ससुराल मानकर युवक के घर पहुंची तो पता लगा कि वह बोल-सुन नहीं सकता। तब महिला को धोखाधड़ी का पता लगा। महिला ने 112 नंबर पर कॉल की तो पुलिस जोगीठेर गांव पहुंची और महिला को वहां से थाने ले आई। 

पुलिस ने पप्पू गुप्ता व राशिद को पकड़ा और थाने ले आई। महिला को महिला थाने भेज दिया गया। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बताते हैं कि पकड़े गए दोनों आरोपी काफी समय से यह काम कर रहे हैं।

किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। एक गांव निवासी आकाश श्रीवास्तव ने शादी का झांसा देकर दो साल तक किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी ने दबाव बनाया तो युवक ने एक मंदिर में जाकर दिखावे की शादी कर ली। 

फिर उसे घर पर रखने से मना कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक समेत पांच लोगों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी युवक आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed