{"_id":"60f085d48ebc3e335b1434c2","slug":"hulasnagra-overbridge-complete-the-construction-in-seven-months-increase-the-width-of-the-service-lane-bareilly-news-bly4531774107","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुलासनगरा ओेवरब्रिजः सात माह में पूरा करें निर्माण, सर्विस लेन की बढ़ाएं चौड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुलासनगरा ओेवरब्रिजः सात माह में पूरा करें निर्माण, सर्विस लेन की बढ़ाएं चौड़ाई
विज्ञापन
हुसाल नगरा में बनाया जा रहा ओवरब्रिज।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
एनएचएआई के अफसरों से डीएम ने की बात, सात माह में निर्माण पूरा करने को कहा
विज्ञापन
बरेली। लखनऊ हाईवे स्थित हुलासनगरा क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पूरा होने में करीब साल भर का वक्त लगने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार को डीएम नितीश कुमार ने एनएचएआई के अफसरों से फोन पर बातचीत कर निर्माण कार्य अधिकतम सात माह में पूरा करने का को कहा। साथ ही, आवागमन सुगम बनाने के लिए सर्विस लेन को चौड़ा करने को कहा है।
ओवरब्रिज निर्माण के चलते सर्विस लेन जर्जर हो चुकी है। एक ओर की सर्विस लेन हाल ही में बनाई जा चुकी है। दूसरी ओर, की सर्विस लेन से गुजरना जान पर भारी पड़ रहा है। सर्विस लेन के गड्ढे घातक हो गए हैं। रात के अंधेरे में बरसात के चलते पानी भरने से खतरा और बढ़ जाता है। यहां आए दिन घंटों जाम लगता है। मामले की जानकारी पर डीएम ने एनएचआई को पत्र लिखकर निर्माण कार्य पूरा होने तक सर्विस लेन को बेहतर बनाने को कहा था। बृहस्पतिवार को डीएम ने फिर एनएचआई के अफसरों से बात की और सर्विस लेन को तेजी से बनाने के साथ चौड़ी करने को कहा। ताकि आवागमन में जाम की स्थिति न बन सके। अफसरों ने निर्माण कार्य में तकनीकी और पत्राचार की अड़चन बताई। इस पर डीएम ने तेजी से निर्माण पूरा कराने में हर स्तर पर सहयोग आश्वासन दिया है।