फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hulasnagra crossing closed, Jaam at night

हुलासनगरा क्रॉसिंग तीन घंटे बंद , लगा जाम

Sat, 29 Aug 2020 09:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Hulasnagra crossing closed, Jaam at night
फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। हुलासनगरा क्रॉसिंग को तीन घंटे तक बंद रखकर लगातार ट्रेनें निकाले जाने की वजह से लखनऊ हाईवे पर शनिवार की शाम भीषण जाम लग गया। दोनों तरफ कई किलोमीटर लाइनों में खड़े वाहन रात आठ बजे क्रॉसिंग खुलने के बाद जल्दबाजी में आगे बढ़े तो आमने-सामने फंस गए जिसकी वजह से जाम और भीषण हो गया।
विज्ञापन

बरेली-शाहजहांपुर के बीच हुलासनगरा क्रॉसिंग पर बृहस्पतिवार रात एक ट्रक खराब होने से लगा जाम 17 घंटे बाद शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे खुला था। शनिवार शाम पांच बजे गेटमैन ने बूम गिराया तो वह कई ट्रेनों के गुजरने के बाद रात करीब आठ बजे उठा। तीन घंटे तक क्रॉसिंग बंद रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। क्रॉसिंग खुलने के बाद जब वाहन निकलने शुरू हुए तो जल्दबाजी दिखाने की वजह से आमने-सामने आ गए और भीषण जाम लग गया। पुलिस ने वाहनों को कसरक और जैतीपुर लिंक मार्ग से निकालना शुरू किया लेकिन इसके बाद भी हालात सामान्य नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed