फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hulasangra overbridge will be completed by March

मार्च तक पूरा हो जाएगा हुलासनगरा ओवरब्रिज

Tue, 08 Dec 2020 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Hulasangra overbridge will be completed by March
हुलासनगरा में बनाता ओवब्रिज। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कमिश्नर ने प्रोजेक्ट मैनेजर को मार्च तक पुल पूरा करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
बरेली। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर फतेहगंज पश्चिमी के पास हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण का काम मार्च तक पूरा हो जाएगा। मंडलायुक्त ने सोमवार को कार्यदायी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को इतने समय में पूरा करने के लिए निर्देश दिए। प्रोजेक्ट मैनेजर का कहना है कि मार्च तक निर्माण पूरा हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होते ही यहां रोज-रोज लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिल जाएगा।
नेशनल हाइवे पर हुलासनगरा क्रॉसिंग पर रोजाना जाम लगना आम बात हो गई है। यहां वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। इससे लखनऊ से बरेली होते हुए दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है लेकिन जल्द ही इस समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद ने सोमवार को प्रोजेक्ट मैनेजर को इस संबंध में निर्देश दिए। प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि मार्च तक काम पूरा कर लिया जाएगा। अप्रैल से इस ओवरब्रिज पर वाहन चलना शुरू हो जाएंगे। मंडलायुक्त ने बताया कि मार्च के अंत तक ओवरब्रिज का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पहले सीतापुर फोरलेन प्रोजेक्ट में शामिल था ओवरब्रिज का निर्माण
पहले यह प्रोजेक्ट 2200 करोड़ के बरेली-सीतापुर फोरलेन के प्रोजेक्ट में शामिल था मगर इसका कांट्रैक्ट लेने वाली इरा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के बीच में ही काम छोड़कर भाग जाने से ओवरब्रिज का निर्माण नहीं हो सका। पिछले साल जुलाई में मंडलायुक्त की पैरवी के बाद एनएचएआई ने हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय को भेजा था। मंत्रालय ने 45.25 करोड़ की लागत से 1000 मीटर लंबे इस ओवरब्रिज को बनाने की अनुमति दे दी। इसके बाद एनएचएआई ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद यहां काम कराना शुरू किया था। अब इस ओवरब्रिज के जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed