फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hulasangra crossing was closed for five hours, hundreds of vehicles stuck in jam

पांच घंटे बंद रहा हुलासनगरा क्रॉसिंग, खुलते ही जाम में फंसे सैकड़ों वाहन

Thu, 09 Jul 2020 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Hulasangra crossing was closed for five hours, hundreds of vehicles stuck in jam
हुलास नगरा क्रॉसिंग पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

हाइट गेज की मरम्मत के लिए बुधवार दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक रहा बंद क्रॉसिंग

विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। हाइट गेज की मरम्मत के लिए रेलवे ने बुधवार को दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक हुलासनगरा क्रॉसिंग बंद रखा। इस दौरान पांच घंटे तक बड़े वाहन हाईवे पर क्रॉसिंग के दोनों ओर खड़े रहे। शाम पांच बजे जैसे ही क्रॉसिंग खुला वाहन चालकों में पहले निकले की होड़ मच गई, जिससे फिर जाम लग गया। इस बीच एक ट्रक की साइड कार को लग गई, जिससे कार और ट्रक चालक में विवाद होने पर हालात और बिगड़ गए। बाद में फतेहगंज पूर्वी पुलिस मौके पर पहुंची और मामला रफादफा कराया। इसके बाद भी देर रात तक वाहन रेंगते रहे।

चार दिन पहले कंटेनर लादकर बरेली की ओर जा रहे ट्रक में फंसकर हाइट गेज टूट गया था, जिससे कई घंटे हाईवे पर जाम लगा रहा था और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ था। बुधवार को रेलवे ने हाइट गेज की मरम्मत के लिए दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक हुलासनगरा क्रॉसिंग को बंद रखा। इस दौरान बड़े वाहन पांच घंटे तक खड़े रहे, जबकि छोटे वाहन कसरक और जैतीपुर होते हुए निकले। करीब पांच घंटे बाद रेलवे की इंजीनियरिंग अनुभाग की टीम ने काम पूरा कर हुलासनगरा क्रॉसिंग खोला तो वाहन चालकों में पहले निकलने की होड़ मच गई, जिस वजह से हाईवे जाम के चंगुल में फिर फंसता चला गया। इस दौरान बरेली की ओर जा रही एक कार में नगर पंचायत कार्यालय के पास ट्रक की हल्की सी रगड़ लग गई। इससे नाराज चालक ने ट्रक रोकने के लिए कार उसके आगे लगा दी, जिससे पूरी सड़क ही बंद हो गई और जाम के हालात और बदतर हो गए। मामले की सूचना पर फतेहगंज पूर्वी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के बीच समझौता कराकर विवाद का निपटारा किया। इसके बाद आवागमन सुचारू हो सका। देर रात तक जाम की स्थिति खत्म नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed