फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hulasangra crossing: Mandalayuk expressed resentment over delay in construction of overbridge

हुलासनगरा क्रॉसिंगः ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर मंडलायुक्त ने जताई नाराजगी

Sat, 06 Mar 2021 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Hulasangra crossing: Mandalayuk expressed resentment over delay in construction of overbridge
हुलासनगरा में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला

इसी माह पिलर और गार्डर की आईआईटी बीएचयू से जांच कराने के दिए निर्देश

विज्ञापन
बरेली। प्रयागराज से बरेली आने के दौरान नेशनल हाईवे पर शाहजहांपुर-बरेली के बीच हुलासनगरा क्रासिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण में देरी पर नवागत मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई है। उन्होंने शुक्रवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में एनएचएआई के परियोजना अधिकारी को निर्देश दिए कि इसी माह पिलर और गार्डर की आईआईटी बीएचयू से जांच कराकर निर्माण कार्य में तेजी लाएं।

मंडलायुक्त आर. रमेश कुमार ने निर्माणाधीन परियोजनाओं के कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए। हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति पर एनएचएआई के परियोजना अधिकारी सुनील जिंदल से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज के दोनों ओर की एप्रोच रोड का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। पिलर और गार्डर की आईआईटी बीएचयू से जांच रिपोर्ट आते ही बाकी काम पूरे करए जाएंगे। इस पर मंडलायुक्त ने कहा कि जांच कार्य इसी महीने कराने के प्रयास किए जाएं। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि हाईवे पर शेष निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। मंडलायुक्त ने सेतु निगम के इंजीनियरों से कहा कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed