{"_id":"657e0868c06a7f2e270a94f6","slug":"how-will-there-be-a-solution-when-the-officers-do-not-come-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-592-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कैसे होगा समाधान जब अधिकारी ही नहीं आते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कैसे होगा समाधान जब अधिकारी ही नहीं आते
Sun, 17 Dec 2023 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 17 Dec 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर। संपूर्ण समाधान दिवस को लेकर अधिकारी किस कदर उदासीन हैं, इसकी बानगी शनिवार को फरीदपुर तहसील में देखने को मिली। कमिश्नर जब यहां पहुंचीं तो एसडीएम, सीओ और भुता व फरीदपुर ब्लॉक के बीडीओ के साथ कई अन्य अधिकारी-कर्मचारी नदारद मिले। उन्होंने पूर्व सूचना भी नहीं दी थी। इस पर कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुए सभी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
हालांकि, बाद में एसडीएम पहुंच गईं। उन्होंने बेटी की तबीयत खराब होने की वजह से देरी होने की बात कही। कमिश्नर ने तहसील कोर्ट में कई वर्षों से लंबित फाइलों का निस्तारण न होने पर भी नाराजगी जताई। संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेने के लिए वह शिकायत रजिस्टर भी साथ ले गईं।
जमीन पर कब्जे की कई शिकायतें आने पर कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जमीन संबंधित मामलों में लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वर्षों से लंबित पड़े मामलों की जानकारी करने पर तहसील के अधिकारियों ने बताया कि वकीलों की हड़ताल और एजेंडा न आने की वजह से कार्यवाही प्रभावित होती है। कमिश्नर ने कहा कि अगर वकील आए दिन हड़ताल करते हैं या एजेंडा नहीं देते तो उनकी अनुपस्थिति में न्यायालय की कार्यवाही संचालित की जाए।
विज्ञापन
यहां कुल 67 शिकायतें आईं। एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हुआ। यहां आईजी डॉ. राकेश सिंह ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को विभाग से संबंधित शिकायतों का निस्तारण जल्द से जल्द करने के लिए कहा। वहीं, आंवला तहसील में सिंचाई विभाग के बाढ़ खंड के अधिकारी नहीं पहुंचे। उनका एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति करते हुए आख्या जिलाधिकारी को भेज दी गई है। एडीएम (प्रशासन) दिनेश व एसपी (ग्रामीण) मुकेश चंद्र मिश्रा ने शिकायतें सुनीं। यहां पर राजस्व की 26, पुलिस व विकास की आठ-आठ, स्वास्थ्य की एक, शिक्षा की चार व अन्य विभागों की 10 शिकायतें आईं। सीओ आरके मिश्रा, नायब तहसीलदार राजकुमार सिन्हा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
-- -- -- -
बकाया गन्ना भुगतान दिलाने की मांग
बहेड़ी। संपूर्ण समाधान दिवस में तराई किसान मजदूर संगठन से जुड़े किसानों ने गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया। किसान नेता इकबाल सिंह चीमा, बिजेंद्र सिंह, राकेश गंगवार, तरसेम सिंह, पुष्पेंद्र ने बताया कि केसर चीनी मिल पर पिछले सत्र का 55 करोड़ व चालू सत्र का 115 करोड़ रुपया बकाया है। इसका भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए। क्रय केंद्रों पर पर्ची पर दर्ज मात्रा से अधिक गन्ना तौलने की बात कही। सभासद सलीम चंदा, शशी मिश्रा, ताहिर पप्पू, दिनकर गुप्ता ने पालिका बोर्ड की बैठक में पास हुए प्रस्तावों के कार्य न कराकर आउट सोर्सिग के जरिये कोटेशन के आधार पर मनमर्जी से काम कराने का आरोप लगाया। सीडीओ जग प्रवेश ने एडीएम प्रशासन दिनेश कुमार को जांच सौंपी है। संवाद
-- -- -- -
शिकायतकर्ताओं ने किया हंगामा
मीरगंज। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान शनिवार को हंगामा हो गया। शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों ने शिकायत दर्ज करने के बाद रसीद न देने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रार्थना पत्र लेकर रख लिया जाता है। इस पर कोई कार्यवाही ही नहीं होती। अधिकारियों ने समझाकर उन्हें शांत किया। यहां 48 शिकायते पंजीकृत हुईं। किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं हुआ। संवाद
-- -- -
117 प्रकरणों में से आठ का ही हुआ निस्तारण
नवाबगंज। संपूर्ण समाधन दिवस में एसडीएम नहनेराम ने शिकायतें सुनीं। यहां कुल 117 प्रकरण आए, इनमें से आठ का ही माैके पर निस्तारण हो सका। फाजिलपुर गांव के तालिब हुसैन ने पत्नी के नाम पर शौचालय निर्माण के लिए स्वीकृत धनराशि सांठगांठ से दूसरे खाते में भेजने का आरोप लगाया। इस मौके पर नायब तहसीलदार रजनीश सक्सेना, संजय सिंह, मेघा चर्तुवेदी आदि मौजूद रहीं। संवाद