फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   How many toilets were found in Sidhnagar and Bailah in nine years, ADO will investigate

Bareilly News: सिद्धनगर और बैल्हा में नौ साल में कितने शौचालय मिले, एडीओ करेंगे जांच

Wed, 01 Nov 2023 10:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
How many toilets were found in Sidhnagar and Bailah in nine years, ADO will investigate
पीलीभीत। पूरनपुर ब्लॉक के ट्रांस शारदा क्षेत्र के गांव सिद्धनगर और बैल्हा में अपात्रों और खीरी के रहने वालों को शौचालय का लाभ देने की शिकायत हुई थी। शिकायत पर डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत को सौंपी है। कहा गया है कि दोनों गांवों में कब-कब शौचालय किसे दिए गए इसकी जांच कर रिपोर्ट दें।
विज्ञापन

पूरनपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिद्धनगर और बैल्हा में शौचालय आवंटन में ग्रामीणों ने मनमानी का आरोप जिम्मेदारों पर लगाया था। कहा गया था कि शौचालय का लाभ खीरी जिले के रहने वालों को दिया गया है। मामले की शिकायत जिला प्रशासन के साथ ही शासन स्तर पर की गई थी। शिकायत को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए एडीओ पंचायत पूरनपुर को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

एडीओ को दोनों गांवों में जाकर शिकायत में लगे आरोपों की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया एडीओ को निर्देश दिए गए हैं कि वह दोनों गांवों में वर्ष 2014 से अब तक आवंटित शौचालय का रिकॉर्ड देखें। पूर्व में शौचालय का लाभ लेने वालों की अलग से सूची तैयार करें। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed