फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   How is SP doing in the city...brainstorming in Lucknow today

Bareilly News: शहर में कैसी चल रही सपा...लखनऊ में मंथन आज

Tue, 10 Sep 2024 05:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 10 Sep 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
How is SP doing in the city...brainstorming in Lucknow today
बरेली। समाजवादी पार्टी की बरेली जिले में माैजूदा स्थिति की समीक्षा मंगलवार को लखनऊ स्थित मुख्यालय में होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी की कमजोरी व मजबूती को खुद परखेंगे। लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर भी चर्चा होगी। आरोपों में घिरे संगठन के पदाधिकारियों और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोपियों का भी हिसाब-किताब होगा।
विज्ञापन

इस अहम बैठक में शामिल होने के लिए बरेली से सारे वर्तमान व पूर्व सांसद, विधायकों के अलावा जिला व महानगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों को बुलाया गया है। इसके अलावा प्रदेश व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी बैठक में माैजूद रहेंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव में बरेली सदर सीट पर पार्टी की हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही पार्टी के कुछ स्थानीय पदाधिकारियों पर लगने वाले आरापों की भी समीक्षा होगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार अखिलेश हर बिंदु पर खुद बात करेंगे। समीक्षा में कुछ गड़बड़ी सामने आई तो बैठक के बाद संगठन में फेरबदल भी संभव है। पार्टी यहां पीडीए के फार्मूले पर संगठन में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी साैंप सकती है।
विज्ञापन

बैठक में पेशबंदी के लिए पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोपियों के पहुंचने की भी संभावना जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि ऐसे नेता अपनी छवि सुधारने के लिए लखनऊ पहुंच सकते हैं। हालांकि पार्टी के जो नेता उनकी गतिविधियों से नाखुश हैं, वह ऐसा होने पर वहीं विरोध जताने की भी बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed