फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   How did the oil come from Nepal, investigation started

Bareilly News: नेपाल से कैसे आया तेल, शुरू हुई जांच

Thu, 14 May 2026 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
How did the oil come from Nepal, investigation started
बरेली। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के नरियावल में आठ मई को नेपाल से लाया गया तेल पकड़े जाने के मामले में खाद्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। इस बात की जांच की जा रही है कि संबंधित जानकारी (निर्माण व उपयोग की अंतिम तिथि) अंकित न होने पर भी तेल को भारत कैसे लाया गया। किसके बिल आईडी पर माल को मंगाया गया।
विज्ञापन

आठ मई को एसडीएम सदर प्रमोद कुमार, खाद्य विभाग व बिथरी चैनपुर पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों के साथ छापा मारकर करीब 10 लाख रुपये का माल जब्त किया था। टीम को देखकर कर्मचारी मौके से भाग गए। फैक्टरी मालिक को मौके पर बुलाकर माल समेत फैक्टरी को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

मौके से भारी मात्रा में तैयार माल और मशीनें जब्त की गई। अब खाद्य विभाग ऐसे व्यापारी को चिह्नित कर रही है जिनका व्यापार नेपाल से होता है। उनसे पूछताछ की जाएगी कि आखिर कैसे उनका आयात होता है। तेल को मंगाने की प्रकिया क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
विभाग की तरफ से कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। इसके लिए टीम गठित कर दी गई है। आखिर निर्माण व उपयोग की अंतिम तिथि अंकित किए बगैर तेल का आयात कैसे किया गया, यह भी देखा जा रहा है। -राहुल सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed