फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Housing started being built again near the oil depot

Bareilly News: तेल डिपो के पास फिर से बनने लगे आवास

Sat, 30 Aug 2025 03:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 03:14 AM IST
विज्ञापन
Housing started being built again near the oil depot
आंवला। रेलवे स्टेशन रोड स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो की चहारदीवारी से सटी कॉलोनी में हो रहे निर्माण पर चिंता जताते हुए डिपो प्रबंधक ने एसडीएम को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

डिपो प्रबंधक सौरभ सिंह का कहना है कि डिपो में बड़ी मात्रा में पेट्रोल, डीजल, कैरोसीन, इथेनॉल आदि ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण होता है। यह क्षेत्र प्रदेश सरकार के नोटिफिकेशन 2016 के तहत एक निषिद्ध क्षेत्र भी है। डिपो की चहारदीवारी के बराबर से भवन निर्माण व प्लाटिंग का कार्य शुरू किया गया है। प्रबंधन ने निरीक्षण के दौरान पाया कि भवन निर्माण व प्लॉटिंग का कार्य डिपो बंद होने के बाद किया जाता है। सुरक्षा के दृष्टिगत यह मामला अति संवेदनशील है। कभी भी बड़े संकट को न्यौता दे सकता है। एसडीएम ने मामले में संज्ञान लेते हुए सीओ व तहसीलदार को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed