फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   House not received despite spending lakhs of rupees; second report against Dhanraj Builder.

Bareilly News: लाखों रुपये खर्च करके भी नहीं मिला मकान, धनराज बिल्डर पर दूसरी रिपोर्ट

Sun, 28 Jun 2026 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
House not received despite spending lakhs of rupees; second report against Dhanraj Builder.
बरेली। धनराज बिल्डर फर्म के मालिक राकेश शर्मा और उसके बेटे शशांक शर्मा ने कम आय वर्ग के लोगों को उनके सपनों का घर देने के बहाने वसूली की। बाद में न तो लोगों को घर मिल सका, न ही उनके रुपये वापस मिले। परेशान लोगों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की तो आरोपियों पर शिकंजा कस गया है। पांच दिन के अंदर कैंट थाने में धोखाधड़ी की दूसरी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मढ़ीनाथ के शांति विहार निवासी सुंदरा देवी ने कैंट थाना प्रभारी संजय धीर को बताया कि वर्ष 2015 में राकेश शर्मा और उसके पुत्र शशांक शर्मा ने कॉलोनी में 60 वर्गगज का मकान बनाकर देने का झांसा देकर साढ़े पांच लाख रुपये ले लिए। 11 साल बीतने के बाद भी उन्हें न तो मकान मिला, न ही उनके रुपये लौटाए गए। मकान मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

सुंदरा देवी ने पुलिस को बताया कि राकेश शर्मा का पूरा गिरोह है। इस गिरोह ने कई अन्य लोगों से भी मकान देने के नाम पर धोखाधड़ी की है। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। सुंदरा देवी के पति की मृत्यु हो चुकी है, इसके बावजूद उन्हें परेशान किया जा रहा है। 11 साल पहले साढ़े पांच लाख रुपये देने के बाद भी वह किराये के मकान में रहने को मजबूर हैं। कैंट थाने में राकेश शर्मा, शशांक शर्मा और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले बेटी ने कराई थी रिपोर्ट, एक दर्जन से ज्यादा हैं पुराने मामले
चार दिन पहले गीता देवी ने भी कैंट थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक, गीता सुंदरा देवी की बेटी है। यहां भी आरोप धनराज बिल्डर के मालिक राकेश शर्मा से जुड़ा था। अमर उजाला से बातचीत में बिल्डर ने सफाई दी थी कि पूरा भुगतान नहीं मिलने की वजह से कब्जा नहीं दिया गया। हालांकि, क्रेता को रुपये क्यों नहीं लौटाए गए? इस सवाल का जवाब नहीं दिया गया। लगातार एक ही तरह की धोखाधड़ी की शिकायतों से बिल्डर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। राकेश शर्मा पर पहले भी भोजीपुरा व अन्य थानों में धोखाधड़ी के एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

वर्जन
एक ही बिल्डर ने कई लोगों से धोखाधड़ी की है। फिलहाल मां-बेटी की ओर से मामले दर्ज कराए गए हैं। पता लगा है कि धनराज बिल्डर के खिलाफ इसी तरह की धोखाधड़ी के पुराने मामले भी दर्ज हैं। विवेचना के बाद पुलिस चार्जशीट लगाएगी और गिरफ्तारी करेगी। - आशुतोष शिवम, सीओ प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed