फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   hotspot in Budaun

शहर का जालंधरी सराय मोहल्ला हॉटस्पॉट, पुलिस ने किया सील

Thu, 16 Apr 2020 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
hotspot in Budaun
बदायूं। हॉटस्पॉट सहसवान के बाद अब बदायूं शहर भी कोरोना संक्रमण से अछूता नहीं रहा। बुधवार देर रात आई रिपोर्ट में सहसवान के भवानीपुर खल्ली गांव का एक व्यक्ति और शहर के जालंधरी सराय का युवक कोराना संक्रमित निकला है। इसके बाद मोहल्ले को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को जिले से 20 लोगों के सैंपल जांच को अलीगढ़ भेजे गए थे। इनमें 13 लोग भवानीपुर खल्ली और 7 लोग शहर के शामिल थे, जिनमें कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जालंधरी सराय निवासी दो भाइयों के भी सैंपल लिए गए थे। यह दोनों भाई 23 मार्च को दिल्ली से लौटे थे। इसके कुछ दिन बाद एक भाई की हालत बिगड़ने लगी, जिस पर युवक को सोमवार को जिला अस्पताल ले जाया गया था। तभी उसका सैंपल लिया गया था। बुधवार रात आई रिपोर्ट में यह युवक कोरोना संक्रमित निकला। वहीं भवानीपुर निवासी एक व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसकी रिपोर्ट आते ही दोनों स्थानों पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। स्वास्थ विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी देर रात मौके पर पहुंच गए। जालंधरी सराय मोहल्ले को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया। मोहल्ले को चारों ओर से सील किया गया है। आने-जाने वाले सभी रास्ते बंद किए गए हैं। दोनों कोरोना संक्रमित को बरेली भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

होम क्वारंटीन थे दोनों कोरोना संक्रमित
शहर के जालंधरी सराय निवासी युवक इस समय होम क्वारंटीन था। उसके परिवार में माता पिता चार भाई और उसकी पत्नी शामिल है। सभी को सैंपल भेजने के दौरान ही होम क्वांरटीन कर दिया गया था। वहीं भवानीपुर खल्ली गांव का संक्रमित युवक भी क्वारंटीन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंध्र के कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया था भवानीपुर का व्यक्ति
सहसवान के भवानीपुर खल्ली निवासी जो व्यक्ति बुधवार को कोरोना संक्रमित निकला है, वह आंध्र के कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया था। पिछले दिनों तलाशी के दौरान भवानीपुर खल्ली की मस्जिद से कई लोगों को पकड़ा गया था, जिसमें आंध्र का संक्रमित व्यक्ति भी था।

जिले में दो और कोरोना संक्रमित निकले हैं। एक जालंधरी सराय का है, दूसरा भवानीपुर खल्ली गांव का है। फि लहाल जालंधरी सराय मोहल्ले को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया है। उसे हम सील करवा रहे हैं। दोनों संक्रमितों को बरेली भेजने की तैयारी चल रही है। - कुमार प्रशांत, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed